---Advertisement---

Premanand Maharaj: ‘कोई परास्त नहीं कर सकता..,’ धीरेन्द्र शास्त्री को गुरु प्रेमानंद से मिल गया खास मंत्र, अब डंके की चोट पर करेंगे ये काम

गुरु Premanand Maharaj से मिलने आज पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। इस दौरान दोनों धर्माचार्यों के बीच गहन मंत्रणा हुई औैर सनातन संस्कृति व विरासत से लेकर अन्य तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 14, 2025 1:23 अपराह्न

Premanand Maharaj
Follow Us
---Advertisement---

Premanand Maharaj: वृंदावन की सड़कों पर आज औचक गाड़ियों का आवागमन बढ़ गया। इसकी खास वजह देश के दो प्रख्यात संतों के बीच हुई मुलाकात मानी जा रही है। दरअसल, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज मंगलवार को गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज का हाल जाना और सार्थक माहौल में चर्चा हुई।

गुरु प्रेमानंद ने राधा केली कुंज पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर को अजेय रहने का मंत्र दिया। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि “आपको हृदय से आशीर्वाद है। स्वस्थ्य शरीर और स्वस्थ्य बुद्धि रहे। खूब डंके की चोट पर भगवन नाम का गुणगान करो। कोई परास्त नहीं कर सकता।” प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद मिलने के बाद कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री गदगद नजर आए।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर को मिला गुरु Premanand Maharaj का आशीर्वाद

प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य समाचार जानने राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को खास आशीर्वाद मिला है। गुरु प्रेमानंद ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर को डंके की चोट पर भगवन नाम का गुणगान करने की सलाह दी है।

इसके अलावा सनातन एकता यात्रा का जिक्र करते हुए प्रेमानंद महाराज ने पंडित शास्त्री को हृदय से आशीर्वाद दिया है। गुरु प्रेमानंद ने कहा है कि धीरेन्द्र शास्त्री स्वस्थ्य शरीर और स्वस्थ्य बुद्धि के साथ लोगों के बीच रहकर सतकाम करते रहें।

खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं गुरु प्रेमानंद महाराज

विख्यात धर्माचार्य प्रेमानंद महाराज इन दिनों खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। किडनी की बीमारी से ग्रसित प्रेमानंद महाराज की हफ्ते में पांच दिन डाय‍लसिस हो रही है। उनकी सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसी क्रम में उनके आश्रम में ही डायलिसिस यूनिट की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य कारणों से ही प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन पदयात्रा बंद कर दी गई है। इन तमाम घटनाक्रमों को देखते हुए ही बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज वृंदावन पहुंचे और गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026