---Advertisement---

Priyanka Gandhi in Karnataka: कर्नाटक में भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, अमूल-नंदिनी विवाद को लेकर कही ये बात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज कर्नाटक पहुंची और मैसूर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला और अमूल-नंदिनी विवाद पर भी सरकार को घेरा।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 25, 2023 6:40 अपराह्न

Priyanka Gandhi in Karnataka
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Gandhi in Karnataka: कर्नाटक चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच रस्साकसी का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज कर्नाटक पहुंची और मैसूर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला और अमूल-नंदिनी विवाद पर भी सरकार को घेरा। साथ ही जनता से कई वादे भी किए। चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद वह वहां मौजूद महिलाओं के बीच पहुंच गई और गले मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनके समर्थन में जमकर नारे लगे।

महिलाओं को कम समझा जाता है, लेकिन…

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आप सभी को देखकर हमें बहुत खुशी होती है। खासतौर पर यहां जितनी भी महिलाएं आई हैं, उन्हें देखकर हमें ज्यादा खुशी होती है। मैं जानती हूं कि आप कितनी मेहनत करती हैं। घर का बोझ आपलोग संभालती हैं, परिवार वालों का देखभाल करती हैं। साथ ही आप सभी खेती के काम में भी हाथ बंटाती हैं। लेकिन महिलाओं को कम समझा जाता है। मुझे गर्व है कि पिछले साल जब मैं उत्तर प्रदेश की प्रभारी थी तो महिलाओं के लिए बहुत नई योजनाएं उठाई। वहां हमने एक नई पहल की थी। इसके बाद कई राजनीतिक दल महिलाओं को लेकर सवाल उठाने लगे।

‘महिलाएं बच्चों को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाती हैं’

प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे खुशी है इसके बाद कई राजनीतिक पार्टियों ने महिलाओं के लिए अलग से मैनिफेस्टो निकाला। उन्होंने इस दौरान महिलाओं की जमकर तारीफ की। गांधी ने कहा कि महिलाएं ही हैं जो बच्चों को अपनी संस्कृति और सभ्यता से रूबरू करवाती है। कांग्रेस महासचिव ने इस दौरान पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार ने जनता को तबाह कर दिया है।

‘कांग्रेस चाहती है कि बच्चों को शिक्षा मिले’

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भी एक महिला हूं और मेरे भी बच्चे हैं, इसलिए मैं आपकी दुख समझ सकती हूं। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि बच्चों को शिक्षा मिले। साथ ही जब ये बड़े हो जाएं तो इन्हें रोजगार मिले। अगर बच्चों को दुख होता है तो हमें दुख होता है। बच्चों के आत्मविश्वास में कमी देखकर हम दुखी होते हैं। आज मैं पहली बार यहां खड़ी हूं, लेकिन भारी संख्या में आपलोग मुझे यहां सुनने आए हैं। आपलोगों को मुझपर इतना विश्वास क्यों है, इसका एक ही कारण है कि आप कांग्रेस पार्टी में विश्वास रखते हैं। कांग्रेस नेताओं ने कभी भी आपका विश्वास नहीं तोड़ा।

अमूल-नंदिनी विवाद को लेकर कही ये बात

इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने आपके लिए क्या किया है। भाजपा ने जनता को तबाह कर दिया है। भाजपा की नीयत ही सही नहीं है। अगर इनकी नीयत सही होती तो डेढ़ लाख करोड़ रुपए में कर्नाटक में 100 एम्स खोलते। प्रियंका गांधी ने नंदिनी और अमूल को लेकर चल रहे विवाद पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की अपनी नंदिनी है, लेकिन भाजपा सरकार इसको छीनने का कोशिश कर रही है। इसके जगह पर सरकार गुजरात से अमूल को लाने का काम कर रही है।

10 मई को 224 सीटों पर मतदान

गौर हो कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में एक चरण में 10 मई को चुनाव होना है और 13 मई को परिणाम सामने आ जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने सभी 224 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार और पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को भी कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। फिलहाल, चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। पार्टियों की ओर से एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: राजस्थान में सियासी हलचल तेज, क्या Sachin Pilot पर होगी कार्रवाई या मिलेगी नई जिम्मेदारी?

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026