---Advertisement---

Punjab में 4 विधानसभा सीटों पर मतदान के बीच सियासी दांव-पेंच! CM Mann की मतदाताओं से खास अपील, जानें क्या कहा?

Punjab Assembly Bypolls 2024: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में आज गहमा-गहमी का माहौल है। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आज 4 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पंजाब विधानसभा उपचुनाव (Punjab Assembly Bypolls 2024) की चर्चा चहुंओर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 20, 2024 11:43 पूर्वाह्न

Punjab Assembly Bypolls 2024
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Assembly Bypolls 2024: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में आज गहमा-गहमी का माहौल है। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आज 4 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पंजाब विधानसभा उपचुनाव (Punjab Assembly Bypolls 2024) की चर्चा चहुंओर है। 4 विधानसभा सीटों पर जारी मतदान के बीच ही सभी सियासी दल अपने-अपने दांव-पेंच अपना रहे हैं। इसी क्रम ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने लोगों से खास अपील की है। सीएम मान ने एक पोस्ट जारी कर मतदाताओं से विधानसभा उपचुनाव में हिस्सा लेने और अपना मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

Punjab Assembly Bypolls 2024- मतदान के बीच CM Bhagwant Mann की खास अपील

गिद्दड़बाहा, बरनाला, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक विधानसभा सीट पर आज मतदान का दौर जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने मतदाताओं से खास अपील की है। सीएम मान ने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “जिन चार हलकों में आज उपचुनाव होने जा रहे हैं, मेरी उन हलकों के समझदार वोटरों से अपील है कि बाबा साहिब और शहीदों के सपनों के पंजाब (Punjab) को ध्यान में रखते हुए अपनी वोट के अधिकार का ज़रूर इस्तेमाल करें। वोट चाहे जिसको मर्जी दें, पर अपनी मर्जी से ही दें। पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए आप अपना बनता फ़र्ज़ निभाएं। आज के दिन को छुट्टी वाला दिन न समझें, वोट देने ज़रूर जाएं।”

पंजाब विधानसभा उपचुनाव से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर औसतन 20.76 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें गिद्दड़बाहा में सर्वाधिक 35 फीसदी, डेरा बाबा नानक में 19.4 फीसदी, बरनाला में 16.1 फीसदी और चब्बेवाल में 12.71 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

पंजाब विधानसभा उपचुनाव (Punjab Assembly Bypolls 2024) की बात करें तो इस चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। इसमें मनप्रीत बादल, अमृता वड़िंग (राजा वड़िंग की पत्नी), डॉ. इशांक, जतिंदर कौर जैसे उम्मीदवार शामिल हैं। बता दें कि राज्य में पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी बूथों पर लाइव वेब कास्टिंग की जा रही है। मतदान के पल-पल की मॉनिटरिंग चुनाव आयोग द्वारा की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026