---Advertisement---

Punjab News: Chandigarh से Ayodhya बस सर्विस को बनवारीलाल पुरोहित ने दिखाई हरी झंडी, जानें शेड्यूल

Punjab News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद लगातार भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंच रही है। देश के कोने-कोने से राम भक्त अयोध्या (Ayodhya) में रामलला के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे भी अयोध्या के लिए कई स्पेशल ट्रेनों को शुरू कर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 10, 2024 4:48 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद लगातार भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंच रही है। देश के कोने-कोने से राम भक्त अयोध्या (Ayodhya) में रामलला के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।

ऐसे में भारतीय रेलवे भी अयोध्या के लिए कई स्पेशल ट्रेनों को शुरू कर चुका है। ऐसे में अब पंजाब के चंडीगढ़ (Chandigarh) के निवासियों को भी एक खुशखबरी मिली है। आपको इस पंजाब खबर पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल चंडीगढ़ से सीधी अयोध्या धाम के लिए बस सर्विस शुरू हो गई है।

Punjab News: Chandigarh से Ayodhya के लिए बस सर्विस शुरू

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासन प्रमुख बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के तहत चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सीटीयू ने कहा कि ये बस चंडीगढ़ से दिल्ली होते हुए अयोध्या धाम जाएगी। हमें अपनी नई बस सर्विस का ऐलान करते हुए काफी गर्व महसूस हो रहा है। इस कदम से चंडीगढ़ और उसके बाहर के लोगों के लिए बेहतर परिवहन सेवा प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Chandigarh से Ayodhya बस सर्विस का रुट

सीटीयू ने बताया कि दिल्ली के रास्ते अयोध्या जाने वाली इस बस सर्विस में यात्रियों को काफी आरामदायक सफर के साथ यात्रा का सुखद अनुभव मिलेगा। ये बास एडवांस एचवीएसी से लैस है। सीटीयू के मुताबिक, ये बस चंडीगढ़ से आईएसबीटी-आनंद विहार दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, लखनऊ (कैसर बाग) हुए अयोध्या धाम पहुंचेगी।

Chandigarh से Ayodhya बस सर्विस का किराया

आपको बता दें कि इस बस सर्विस में यात्रा करने के लिए आम यात्री अपनी सीट बुक कर सकते हैं। इसके लिए https://ctuonline.chd.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। या फिर CTU मुसाफिर मोबाइल ऐप से भी सीट बुक कर सकते हैं। इस बस का किराया प्रति व्यक्ति 1706 रुपये एक तरफ का किराया है। एक तरफ का 947 किलोमीटर का सफर लगभग 19 घंटे में पूरा होगा।

जानिए क्या है बस सर्विस का शेड्यूल

ये बस आईएसबीटी-17 से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी। फिर अगले दिन सुबह 8:30 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। इसके बाद अयोध्या धाम से बस का चंडीगढ़ आने का समय  शाम 4:30 बजे है। ये अगले दिन सुबह 11:05 बजे आईएसबीटी-17 पर पहुंचेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026