---Advertisement---

Punjab News: बड़ी खबर! पंजाब में उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, इन सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान; जानें डिटेल

Punjab News: चुनाव आयोग द्वारा कुल 50 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 20, 2024 3:20 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: चुनाव आयोग द्वारा कुल 50 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच पंजाब (Punjab News) में आम आदमी पार्टी ने 4 सीटों पर विधानसभा चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों को घोषणा कर दी है। बता दें कि पंजाब की इन चारों विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसके बाद 23 नवंबर को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से तीन सीटें कांग्रेस और एक सीट आम आदमी पार्टी के पास थीं (Punjab News)।

इन सीटों पर आप ने अपने उम्मीदवार उतारा

आपको बता दें कि आम पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसी जानकारी दी। आम आदमी पार्टी ने डेरा बाबा नानक से गुरप्रीत सिंह रंधावा को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा, चब्बेवाल सीट से इशान चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल को उम्मीदवार बनाया है।

करीब 7 लाख लोग करेंगे मतदान

मालूम हो कि पंजाब विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है, वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर तक चारों विधानसभा सीटों पर कुल 696316 मतदाता है। (Punjab News) यहां 831 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। डेरा बाबा नानक में 241 मतदान केंद्र बनाये जाएंगे. यहां 193268 मतदाता हैं। चब्बेवाल में मतदाताओं की संख्या 159254 है। वहीं बरनाला में 177305 मतदाता हैं। वहीं अगर गिद्दड़बाहा की बात करें तो यहां मतदाताओं की संख्या 166489 है।

13 नवंबर को होगा उपचुनाव

आपको बता दें कि चुनाव पंजाब में इन चार विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। वहीं इसके नतीजें 23 नवबंर को आएंगे। मालूम हो कि इन चारों विधानसभा सीट की बात करें तो 3 सीटों पर कांग्रेस का दबदबा रहा था वहीं 1 सीट पर आप ने जीत हासिल की थी। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि इन चारों सीटों पर कौन बाजी मारता है (Punjab News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 20, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 20, 2026