---Advertisement---

Punjab News: जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लखबीर लांडा गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार, 3 पिस्तौल बरामद; जानें डिटेल

Punjab News: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर ​​लांडा के 5 और सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 14, 2024 2:24 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तरह-तरह के कदम उठाएं जा रहे है। वहीं अब इसका असर भी देखेने को मिल रहा है। बता दें कि आज जालंधर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। मालूम हो कि इससे कुछ दिन पहले भी पंजाब पुलिस ने लखबीर लांडा गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।

डीजीपी पंजाब पुलिस ने दी जानकारी

आपको बता दें कि डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर उर्फ ​​लांडा के 5 और सहयोगियों को गिरफ्तार किया। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के बाद वर्तमान मॉड्यूल में लांडा गिरोह की कुल गिरफ्तारियां बढ़कर 13 हो गई हैं।

यह गिरोह पंजाब के कई जिलों में हत्या, जबरन वसूली और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है। उनके पास के 3 पिस्तौल की बरामदगी भी की गई है। PunjabPoliceInd सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने और शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

वसूली, हत्या के कई आरोप दर्ज

कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा कनाडा में रहकर अपना गिरोह चलाता है। मालूम हो कि पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले ही लखबीर सिंह लांडा गिरोह के 5 सदस्य को गिरफ्तार किया था। जिनपर जबरन वसूली, हत्या और सीमा पार हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से पांच विदेशी निर्मित पिस्तौलें बरामद की गईं थी।

गौरतलब है कि एक बार फिर जालंधर पुलिस ने आज लखबीर लांडा गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मान सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है और इसका असर पूरे राज्यों में देखने को मिल रहा है। पंजाब में अपराधिक गतिविधियों में कमी देखी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026