---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद नायक सुरिन्दर सिंह के परिवार को सौपा 1 करोड़ का चेक, जानें डिटेल

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद नायक सुरिन्दर सिंह के परिवार को वित्तीय सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 18, 2024 11:06 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय सेना में ड्यूटी के दौरान शहीदी प्राप्त करने वाले शहीद नायक सुरिन्दर सिंह के परिवार को मंगलवार को वित्तीय सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। आपको बता दें कि शहीद के पारिवारिक सदस्यों को चैक सौंपते मुख्यमंत्री ने कहा कि नायक सुरिन्दर सिंह निवासी गाँव डूडियां (मुनक) ने अपनी मातृभूमि की सेवा करते हुए शहीदी प्राप्त की है। उन्होंने आगे कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण वह परिवार को पहले यह चैक नहीं सौंप सके थे। आचार संहिता हटते ही उन्होंने परिवार को चैक सौंपने की अपनी सरकार की वचनबद्धता को पूरा किया है।

पूरा देश शहीद का ऋणी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सपूत द्वारा देश के लिए दिए गए महान बलिदान के सम्मान के तौर पर परिवार को यह वित्तीय सहायता दी जा रही है। भगवंत मान ने कहा कि पूरा देश शहीद का ऋणी है, जिसने देश और इसके लोगों की ख़ातिर अपनी जान कुर्बान की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह नम्र सा प्रयास देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता को बरकरार रखने के लिए इस बहादुर योद्धा के बहुमूल्य योगदान को सजदा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026