---Advertisement---

Punjab News: मान सरकार की सख्ती! बॉर्डर पार के ड्रग तस्कर पर पुलिस ने कसी नकेल; लाखों की नकदी व 6 किग्रा हेरोइन बरामद

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही सरकरा नशा मुक्ति अभियान को लेकर बेहद सख्त है। इस क्रम में पंजाब सरकार की ओर से पुलिस विभाग व अन्य प्रशासनिक अमलों को छूट दी गई है कि वे सख्ती से ड्रग व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों से निपट सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 8, 2024 1:38 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही सरकरा नशा मुक्ति अभियान को लेकर बेहद सख्त है। इस क्रम में पंजाब सरकार की ओर से पुलिस विभाग व अन्य प्रशासनिक अमलों को छूट दी गई है कि वे सख्ती से ड्रग व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों से निपट सके।

सीएम मान के निर्देशानुसार कार्यरत पंजाब (Punjab News) पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब के फिरोजपुर जिले की पुलिस ने ‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आज बॉर्डर पार के एक तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर 6.655 किग्रा हेरोइन के साथ लाखों की नकदी भी बरामद की है।

मान सरकार की सख्ती!

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में चल रही सरकार नशा मुक्ति अभियान को लेकर बेहद गंभीर है। इसी क्रम में शासन की ओर से प्रशासन व पुलिस विभाग को सख्त आदेश दिए जा चुके हैं कि वे ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें ताकि राज्य के नागरिकों को नशा की चंगुल से बचाया जा सके।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पंजाब के फिरोजपुर जिले की पुलिस ने आज ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। डीजीपी पंजाब के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर पुलिस की सीआईए टीम ने तकनीकी जानकारी पर काम करने के बाद सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बॉर्डर पार के ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तस्करों के पास से 6.655 किलोग्राम हेरोइन और 6 लाख ड्रग मनी (नकदी) बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए अग्रिम जांच की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाते हुए नागरिकों को नशीले पदार्थों की चपेट में आने से रोका जा सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026