---Advertisement---

Punjab News: CM Bhagwant Mann के इन फैसलों से आसान हुई खेती! जानें कैसे योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्त बन रहे किसान?

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पंजाब के किसानों की राह बेहद आसान करती नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 12, 2024 5:51 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में चल रही आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पंजाब के किसानों की राह बेहद आसान करती नजर आ रही है। वर्तमान की बात करें तो पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में किसानों (Farmers in Punjab) के लिए फसलों की बुआई, सिंचाई, तुलाई और भुगतान तक की सुविधाएं पहले की तुलना में कहीं बेहतर हुई हैं। पंजाब (Punjab News) सरकार की विभिन्न योजनाओं लाभ उठाकर किसान सशक्त बन रहे हैं और अपना जीवन खुशहाली से व्यतीत कर रहे हैं।

Punjab News- किसानों की राह हुई आसान

पंजाब में भगवंत मान सरकार (CM Bhagwant Mann) के फैसलों से खेती-बाड़ी की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। किसानों को अब फसलों की बुआई, सिंचाई, तुलाई और भुगतान के लिए इधर-उधर नहीं भटकने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्हें सभी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।

‘AAP पंजाब’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें एक किसान अपना अनुभव साझा करता नजर आ रहा है। किसान द्वारा बताया जा रहा है कि कैसे पंजाब सरकार की तमाम योजनाओं ने खेती-बाड़ी की प्रक्रिया सरल कर दी है जिसका लाभ उठाकर किसान सशक्त हो रहे हैं।

किसानों को कैसे सशक्त बना रही पंजाब सरकार की योजनाएं?

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों के लिए कई सारी योजनाएं लॉन्च की है जिसका लाभ उठाकर किसान सशक्त हो रहे हैं। सर्वप्रथम बात करें कृषि यंत्र अनुदान योजना (Krishi Yantra Anudan Yojana) की तो इसके तहत किसानों को बेलर (Baler) और सुपर सीडर (Super Seeder) जैसे पराली प्रबंधन के काम में आने वाले कृषि यंत्रों को सब्सिडी (Subsidy) पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

किसानों के लिए फसल अवशेष प्रबंधन ऋण योजना की शुरुआत भी की गई है जिसके तहत किसान पराली प्रबंधन के लिए सरकारी बैंक से लोन भी ले सकते हैं। वहीं कृषि उपकरण की खरीद पर 50 से 80 फीसदी तक की सब्सिडी भी प्राप्त की जा सकती है जिसस उनकी आर्थिक बचत हो सकेगी। बता दें कि इस योजना की शुरुआत राज्य के सहकारी बैंकों की 802 शाखाओं में की गई है जहां से किसानों को लोन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

फसल की सिंचाई और पराली प्रबंधन के लिए खास योजना

पंजाब में फसल की सिंचाई के लिए सरकार द्वारा सोलर पंप सेट योजना (Solar Pump Set Yojana) की शुरुआत भी की गई है। इस योजना का लक्ष्य बिजली की बचत के साथ किसानों को 24 घंटे सिंचाई सुविधा मुहैया कराना है। सोलर पंप सेट योजना के तहत पंजाब सरकार किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप दे रही है। इससे किसानों को सिंचाई में आने वाली समस्या से मुक्ति मिलेगी और किसान अपने खेत में सोलर पंप की स्थापना करवाकर बिजली बिल के लिए लगने वाले पैसों की बचत कर सकेगा।

पंजाब सरकार द्वारा किसानों को पराली प्रबंधन के लिए केंद्र प्रयोजित सीआरएम योजना के तहत किराए पर ट्रैक्टर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ये ट्रैक्टर पंजाब सरकार के अधीन आने वाली स्वयं सहायता समूहों, पंचायतों और सहकारी समितियों के माध्यम से दिए जा रहे हैं। दरअसल लाखों की संख्या में ऐसे किसान हैं जिनके पास छोटे ट्रैक्टर हैं और वे पराली से निपटने के लिए आधुनिक उपकरणों के अनुकूल नहीं हैं। ऐसे में सरकार हैवी पावर वाले ट्रैक्टर को किराए पर उपलब्ध कराकर किसानों की मदद कर रही है ताकि पराली जलाने वाली घटनाओं पर पूरी तरह से रोकथाम लगे और किसान सशक्त हो सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026