---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ के तहत लोगों को मिले 1.52 करोड़ रूपये, जानें पूरी डिटेल

Punjab News: मान सरकार की अगुवाई में पंजाब प्रतिदिन नए आयाम छू रहा है। पंजाब में 90 प्रतिशत लोगों को मुफ्त में बिजल मिल रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 18, 2024 9:43 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: भगवंत मान सरकार की अगुवाई में पंजाब प्रतिदिन नए आयाम छू रहा है। मालूम हो कि पंजाब में 90 प्रतिशत लोगों को मान सरकार मुफ्त में बिजली प्रदान कर रही है। वहीं पंजाब में आम जनता के बीच लोकप्रिय हो चुकी है बिल लाओ इनाम पाओ योजना की शानदार सफलता की घोषणा करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिह चीमा ने इसकी जानकारी दी है। बताते चले कि वित्त मंत्री ने कहा कि योजना से कर अनुपालन में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।

वित्त मंत्री हरपाल सिह चीमा ने दी जानकारी

राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को कहा कि “मेरा बिल ऐप पर बिल अपलोड करने वाले लोगों को 1.52 करोड़ रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे और उन्होंने बिल लाओ इनाम पाओ योजना की सराहना की, जिससे कर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लगभग 8 करोड़ रुपये का अनुपालन एकत्र किया गया।

चीमा ने कहा कि 97443 बिल थ्रो ऐप पर अपलोड किए गए हैं और 260 विजेताओं को पहले ही 1892 विजेताओं को 1.10 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं और शेष 709 विजेताओं को 41 लाख रुपये का इनाम देने की प्रक्रिया चल रही है”।

इस योजना का उद्देश्य कर जागरूकता को बढ़ावा देना

वित्त मंत्री ने कहा कि “बिल लाओ इनाम पाओ” योजना का उद्देश्य कर जागरूकता को बढ़ावा देना और लोगों को उनकी खरीदारी के लिए बिल की मांग करने के लिए प्रोत्साहित करना था।. उन्होंने कहा कि इस योजना की सफलता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कर प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के प्रयासों का प्रमाण है।

क्या है बिल लाओ इनाम पाओ योजना?

इस स्कीम के तहत कम से कम 200 रुपए की खरीद के बिल को इस एप पर अपलोड़ किया जाता है और लक्की ड्रॉ में जिसका नाम आएगा उसे इनाम दिया जाएगा। ये इनाम खरीदी गई वस्तु-सेवा के लिए अदा किए टैक्स के 5 गुना के बराबर होगा। जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत टैक्स चोरी रोकने में मदद मिलती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026