---Advertisement---

Punjab News: नाभा जेल ब्रेक कांड में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड रमनजीत सिंह आज पहुंचेगा भारत, जानें डिटेल

Punjab News: 8 साल पुराने नाभा जेल ब्रेक कांड मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस केस का मास्टरमाइंड आज भारत पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 22, 2024 5:31 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: 8 साल पुराने नाभा जेल ब्रेक कांड मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल इस कांड के मास्टमाइंड को पंजाब पुलिस हांगकांग से वापस भारत लेकर आ रही है। मालूम हो कि नाभा जेल ब्रेक मामले में रमनजीत सिंह उर्फ रोमी को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मदद से हांगकांग से मास्टमाइंड रोमी आज दिल्ली एयपोर्ट पहुंचेगा। हालांकि पंजाब पुलिस को इस दिन के लिए 6 साल लंबा इंतजार करना पड़ा। बता दें कि रोमी के खिलाफ 2017 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। जिसके बाद हांगकांग पुलिस ने इसे 2018 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से ही पंजाब पुलिस उसे वापस लाने की कोशिश कर रही था लेकिन यह संभव नहीं हो पा रहा था।

क्या था पूरा मामला?

आपको बता दें कि 27 नवंबर 2016 को पटियाला की नाभा जेल से 6 कैदी फरार हुए थे। इनमें 2 आतंकी और 4 गैंगस्टर थे। वहीं कई गैंगस्टर पुलिसकर्मी बनकर जेल पहुंचे थे और हाई सिक्योरिटी जेल को तोड़कर अपने 6 साथियों को छुड़ाकर ले गए थे। वहीं अब रोमी के आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी कि इस कांड में उसके साथ और कौन- कौन था। जानकारी के मुताबिक रोमी ने जेल से भगाने के लिए अपराधियों को पैसा, हथियार और दूसरे लॉजिस्टिक स्पोर्ट मुहैया कराए थे। इसके अलावा रोमी को 2017 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। जिसके बाद हांगकांग पुलिस ने साल 2018 में उसे गिरफ्तार कर लिया था।

डीजीपी पंजाब पुलिस ने क्या कहा?

आपको बता दें कि डीजीपी पंजाब पुलिस ने इस जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। उन्होंने लिखा कि “एनटीआई गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF ​​पंजाब रोमी को वापस लाने की राह पर है।

हम इस अंतरराष्ट्रीय सहयोग के हिस्से के रूप में हांगकांग के अधिकारियों, सीबीआई, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और अन्य सभी केंद्रीय एजेंसियों को धन्यवाद देते हैं। पंजाब पुलिस माननीय मुख्यमंत्री भगवंतमान के निर्देशों के अनुसार न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है”। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026