---Advertisement---

Lawrence Bishnoi के गुर्गों पर पंजाब पुलिस ने कसा शिकंजा! अवैध हथियार और वाहन के साथ हुई गिरफ्तारी

Lawrence Bishnoi: अवैध हथियार, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस और एक कार। ये बरामदगी पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गों के पास से की है। दरअसल, पंजाब में मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों और असंगठित अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्त है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 16, 2025 1:34 अपराह्न

Lawrence Bishnoi
Follow Us
---Advertisement---

Lawrence Bishnoi: अवैध हथियार, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस और एक कार। ये बरामदगी पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गों के पास से की है। दरअसल, पंजाब में मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों और असंगठित अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्त है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार काननू की धज्जियां उड़ाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गैंगस्टर Lawrence Bishnoi पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। Punjab Police की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गुर्गों की गिरफ्तारी कर ली गई है।

Lawrence Bishnoi के गुर्गों पर पंजाब पुलिस ने कसा शिकंजा!

डीजीपी पंजाब के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पंजाब की जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने Lawrence Bishnoi और Goldy Brar गैंग के 2 प्रमुख गुर्गों को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लॉरेंस के गुर्गों ने पहले पुलिस दल पर गोलीबारी की। इसके बाद पंजाब पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और एक आरोपी को गोली लग गई। घायल अवस्था में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को गिरफ्तार कर उसे उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। पंजाब पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से Lawrence Bishnoi गिरोह को झटका लग सकेगा और अपराध पर लगाम लगेगा।

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के पास अवैध हथियार का जखीरा

पंजाब पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक Lawrence Bishnoi के गुर्गों के पास से भारी संख्या में अवैध हथियारों की बरामदगी की गई है। इसमें जिंदा कारतूस और पिस्टल जैसा असलहा शामिल हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े गुर्गों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी, हथियारों के व्यापार और जबरन वसूली जैसे अवैध काम को अंजाम दिया जाता था। ऐसे में अब उनकी गिरफ्तारी से लॉरेंस गैंग तो तगड़ा झटका लगा है। इससे संभावित आपराधिक घटनाओं पर लगाम लग सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026