---Advertisement---

Punjab Train Accident: पंजाब के फतेहगढ़ में हुआ भीषण ट्रेन हादसा, दो लोको पायलट जख्मी; जानें पूरी डिटेल

Punjab Train Accident: पंजाब के फतेहगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल 2 मालगाड़ी ट्रेन आपस में ही भिड़ गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 2, 2024 12:49 अपराह्न

Punjab Train Accident
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Train Accident: पंजाब के फतेहगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल 2 मालगाड़ी ट्रेन आपस में ही भिड़ गई। जानकारी के मुताबिक आज सुबह सरहिंद में माधोपुर के पास दो मालगाड़ियां टकरा गईं, जिससे दो लोको पायलट घायल हो गए, जिन्हें श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों ने हादसा का जायजा लिया।

जीआरपी के अधिकारी ने क्या कहा?

रतन लाल, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सरहिंद पुलिस स्टेशन ने मौके का जायजा लिया। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुबह करीब 3:45 बजे हमें सूचना मिली कि हादसा हो गया है। हम मौके पर पहुंच गए हैं।

दो लोको पायलट घायल हो गए हैं और उन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की वजह से अंबाला से लुधियाना अप-लाइन ठप हो गई है। रेलवे कर्मचारियों द्वारा रेलवे ट्रैक को ठीक किया जा रहा है।

हादसे में दो लोको पायलट हुए घायल

जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के दो मालगाड़ी ट्रेन आप में ही भिड़ गई जिसके बाद यह हादसा हो गया। जिसमे दो लोको पायलट घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की डॉ. इवानप्रीत कौर ने कहा कि, “ट्रेन हादसे में दो घायल लोको पायलटों को राजिंदरा अस्पताल, पटियाला रेफर किया गया है। दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Rashifal 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026