---Advertisement---

पानी को लेकर पंजाब में आर-पार की स्थिति! सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व में सड़कों पर उतरा AAP कैडर; चहुंओर गूंजे विरोध के स्वर

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली AAP सरकार BBMB के जरिए हरियाणा को पानी देने के खिलाफ सड़कों पर है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पूरी आम आदमी पार्टी कैडर केन्द्र व हरियाणा खिलाफ नारेबाजी कर रही है और गंभीर आरोप लगा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 1, 2025 3:45 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर आवाजाही थोड़ी प्रभावित है। चहुंओर नारेबाजी हो रही है और केन्द्र व हरियाणा सरकार के खिलाफ आवाज उठ रहे हैं। इसकी वजह है BBMB के जरिए सप्लाई किया जा रहा पानी। भगवंत मान सरकार का आरोप है कि केन्द्र और हरियाणा की सरकार पंजाब के हिस्से का पानी ले रही है। इसी आरोप के आधार पर मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में AAP कैडर सड़कों पर है। आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता केन्द्र व हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। चहुंओर गूंजते विरोध के स्वर के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं ऐलान किया है कि वो केन्द्र के खिलाफ और मुखरता से आवाज उठाएंगे।

पंजाब में BBMB के जरिए हरियाणा को पानी देने के फैसले का विरोध

आप सांसद गुरमीत सिंह हेयर ने पानी मुद्दे पर छिड़ी सियासी जंग के बीच कहा है कि “केन्द्र ने पंजाब का नदी जल उन राज्यों को भी दे दिया जो नदी जल के हकदार नहीं थे। संसद में भी यह मुद्दा उठा कि जब नदियों का पानी बांटा गया तो यमुना का पानी क्यों नहीं बांटा गया? अब पंजाब के हिस्से का पानी भी बीबीएमबी के माध्यम से हरियाणा को वितरित किया जा रहा है। पंजाब व पंजाबियों समेत पूरी आम आदमी पार्टी पंजाब विरोधी फैसले का पुरजोर विरोध करती है।”

आप पंजाब के एक्स हैंडल से जारी पोस्ट में सड़कों पर पानी के खिलाफ जारी प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें साझा की गई हैं। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ प्रदर्शन को रफ्तार देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के आवास का घेराव किया है।

पानी से जुड़े मुद्दे पर केन्द्र के खिलाफ मुखर हुए सीएम Bhagwant Mann!

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाते हुए BBMB के जरिए पानी की आपूर्ति पर सवाल उठाए हैं। सीएम Bhagwant Mann के एक्स हैंडल से पोस्ट साझा किया गया है कि “पंजाब और पंजाबियों के हक के पानी को BBMB के जरिए हरियाणा को देने के फैसले का पूरा पंजाब कड़ा विरोध करता है। केंद्र और हरियाणा की बीजेपी सरकार पंजाब के खिलाफ एकजुट हो गई है। हमारे हकों पर बीजेपी का एक और डाका हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहे भाजपा। बीजेपी कभी भी पंजाब और पंजाबियों की अपनी नहीं हो सकती।” दावा किया जा रहा है कि पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर छिड़ी ये चर्चा अभी जारी रह सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026