---Advertisement---

Anurag Dhanda: तरनतारन उपचुनाव में आप की एकतरफा जीत पर जश्न का माहौल! पार्टी नेता ने बीजेपी, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही ये बात

तरनतारन उपचुनाव में आप को मिली एकतरफा जीत के बाद पार्टी मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने बीजेपी-कांग्रेस को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने इस जीत का श्रेय भगवंत मान सरकार की नीतियों को दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 14, 2025 2:50 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी का करिश्मा अभी पंजाब में बरकरार है। इसकी एक बानगी तरनतारन विधानभा उपचुनाव में देखने को मिली है। तरनतारन में आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधु ने एकतरफा जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उपचुनाव में मिली आप की इस जीत से पूरा कैडर गदगद है। इसी क्रम में पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढ़ांडा की प्रतिक्रिया सामने आई है। आप नेता ने तरनतारन उपचुनाव की जीत का श्रेय भगवंत मान सरकार की नीतियों को दिया है। अनुराग ढ़ांडा ने बीजेपी, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तरनतारन की जीत को पंजाब की जनता की जीत बताई है।

तरनतारन में आप की एकतरफा जीत पर Anurag Dhanda की प्रतिक्रिया

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब के तरनतारन सीट पर हुए उपचुनाव में आप की एकतरफा जीत के बाद प्रतिक्रिया दी है।

पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने कहा है कि “तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। यानि पंजाब के लोगों ने इन दोनों पार्टियों की राजनीति को नकार दिया है। भगवंत मान सरकार के काम पर लोगों ने मुहर लगाई है। सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।” कम शब्दों मेंही प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ढ़ांडा ने बीजेपी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

उपचुनाव में आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधु की बंपर जीत

तरनतारन विधानसभा सीट से सियासी ताल ठोंक रहे हरमीत सिंह संधु ने उपचुनाव में एकतरफा जीत हासिल की है। 11 नवंबर को हुए मतदान के बाद आज बिहार के साथ उपचुनाव के भी नतीजें आ गए हैं। चुनाव आयोग की साइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधु ने 42649 वोट हासिल किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रहीं शिरोमणी अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदरकौर को 30558 वोट मिले हैं। कांग्रेस और बीजेपी का इस उपचुनाव में बुरा हस्र हुआ और दोनों दलों के उम्मीदवार क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर रहे हैं। तरनतारन में आप को मिली इस जीत का श्रेय भगवंत मान को देते हुए अनुराग ढ़ांडा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026