---Advertisement---

Anurag Dhanda: मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के प्रशंसक बने आप नेता! अमृतसर सरपंच हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई पर थपथपाई पीठ

Anurag Dhanda ने एक बार फिर मान सरकार की पीठ थपथपाई है। आप नेता ने सरपंच हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी का जिक्र करते हुए भगवंत मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 12, 2026 4:02 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में अपराध पर लगाम लगाने में जुटी भगवंत मान सरकार लगातार सख्ती के साथ अपराधियों पर नकेल कस रही है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उन अराजक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है, जो सूबे की कानून हाथ में लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसका जिक्र करते हुए आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मान सरकार की प्रशंसा की है। अमृतसर में हुए सरपंच हत्याकांड में पुलिस की कामयाबी पर पीठ थपथपाते हुए अनुराग ढ़ांडा ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का जिक्र किया है। आप नेता ने साफ तौर पर अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पंजाब में किसी ने अपराध किया, तो पुलिस उन्हें कहीं से भी ढूंढ निकालेगी और सजा देगी।

मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के प्रशंसक बने Anurag Dhanda

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति की प्रशंसा करते हुए पुलिस कार्रवाई की सराहना है।

अनुराग ढ़ांडा ने अमृतसर सरपंच हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई को एक नजीर के तौर पर पेश किया है। आप नेता ने ये बताने की कोशिश है कि कैसे पंजाब सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के साथ अपराधियों पर सख्त है। अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “क्राइम के लिए पंजाब पुलिस का जीरो टॉलरेंस। हत्या की साजिश में शामिल सभी 7 लोग कानून की गिरफ्त में। दोनों शूटर रायपुर से गिरफ्तार। एक आरोपी पहले ही एनकाउंटर में मारा गया। भगवंत मान सरकार का संदेश साफ है। पंजाब में अपराध करोगे तो पंजाब पुलिस कहीं से भी ढूंढ निकालेगी।” आप नेता की ये प्रतिक्रिया सुर्खियों में है।

अमृतसर सरपंच हत्याकांड में पंजाब पुलिस को सफलता

पंजाब में कानून को चुनौती देने वाले अपराधियों के प्रति सरकार बेहद सख्त है। अभी बीते 4 जनवरी को ही अमृतसर के बल्टोहा गांव के सरपंच झरमल सिंह की हत्या हुई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई में जुट गई और अंतत: दोनों शूटर समेत कुल 7 लोगों को पकड़ ही लिया। पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने मैरीगोल्ड रिजॉर्ट में घुसरकर झरमल सिंह पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सजा दिलाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026