Anurag Dhanda: पंजाब में सीएम भगवंत मान सरकार शिक्षा के विस्तार को लेकर हरसंभव काम कर रही है और ऐसे में स्टूडेंट को लाभ मिल सके इसके लिए प्रयासरत है। स्कूलों को साफ सुथरा रखने से लेकर क्लासरूम में हर एक सुविधा और स्टूडेंट की सभी जरूरत का ध्यान रखते हुए सीएम भगवंत मान लगातार शिक्षा को लेकर काम कर रहे हैं। वहीं इस सबके बीच हरियाणा के गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों की स्थिति पर चुटकी लेते हुए अनुराग ढांडा ने एक पोस्ट किया और इस दौरान उन्होंने अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए करते हुए नजर आए हैं।
Anurag Dhanda ने की पंजाब की शिक्षा व्यस्था की तारीफ
हरियाणा के सबसे पॉश शहर गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों की परफ़ॉर्मेंस पंजाब के सबसे निचले पायदान पर मौजूद ज़िले से भी बुरी है।
हरियाणा में 12 साल से बीजेपी सरकार है। मतलब बच्चों का सुनहरा भविष्य चाहिये तो ….. BJP हटाओ, AAP लाओ। https://t.co/OoseyWOLfN
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) May 31, 2026
दरअसल सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन में गुरुग्राम पंजाब के सबसे निचले रैंक वाले जिले से पिछड़ गया है। इस खबर को अनुराग ढांडा ने शेयर करते हुए कहा कि “हरियाणा के सबसे पॉश शहर गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों की परफ़ॉर्मेंस पंजाब के सबसे निचले पायदान पर मौजूद ज़िले से भी बुरी है। हरियाणा में 12 साल से बीजेपी सरकार है। मतलब बच्चों का सुनहरा भविष्य चाहिये तो ….. BJP हटाओ, AAP लाओ।” इस तरह अनुराग ढांडा ने पंजाब की शिक्षा व्यवस्था की तारीफ करते हुए हरियाणा की सरकारी स्कूल पर तंज करने में पीछे नहीं रहे हैं।
सरकारी स्कूल की व्यवस्था पर गुरूग्राम की हालत क्यों चर्चा में
सरकारी स्कूल की स्थिति को लेकर अनुराधा ढांडा ने जिस तरह से पोस्ट में बात कही है और चुटकी लेते हुए नजर आए वह किसी तंज से कम नहीं है। यह सच है कि पंजाब के सरकारी स्कूल में लगातार शिक्षा को लेकर चौतरफा विकास हो सके इसे लेकर काम कर रही है। सरकारी स्कूलों में हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। छात्रों की पढ़ाई से लेकर उनके स्कॉलरशिप देने और छात्रों को सम्मानित करने का काम किया जा रहा है। पंजाब में हर कोने में शिक्षा पहुंच सके इसे लेकर लगातार मान सरकार अडिग है। वही अनुराग ढांडा ने इसकी तारीफ करते हुए गुरुग्राम की हालत पर निशाना साधा है।
