‘पूरी दिल्ली में हाहाकार मचा…’ राजधानी में पानी की किल्लत पर आप नेता Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा, पढ़े पूरी रिपोर्ट

Anurag Dhanda: दिल्ली में बढ़ते जल संकट को लेकर आप नेता ने सरकार पर तीखा हमला बोला। कई इलाकों में पानी की किल्लत से लोगों में नाराजगी

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: दिल्ली में गर्मी के साथ-साथ पानी की किल्लत शुरू हो चुकी है। स्थिति यह है कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रही है, जहां पानी के टैंकर के सामने तेज धूप में लंबी-लंबी लाइने देखने को मिल रही है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत देखने को मिल रही है। जिसे लेकर अब दिल्ली सरकार पर विपक्ष पूरी तरह से हमलावर हो गई है।

आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर तंज कसा है। इसके अलावा कांग्रेस ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई कॉलोनियों में लोगों को सुबह से शाम तक पानी का इंतजार करना पड़ता है। वहीं कुछ स्थानों पर टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं मानी जा रही।

दिल्ली में पानी की किल्लत पर आप नेता Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “क्या हाल कर दिया बीजेपी ने दिल्ली का। पानी को लेकर पूरी दिल्ली में हाहाकार मचा है”।

दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर Anurag Dhanda ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राजधानी के कई इलाकों में हालात बेहद चिंताजनक हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी की उपलब्धता को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि इलाकों में स्थिति बेहद चिंताजनक होती जा रही है। जिसपर आप नेता ने चिंता जाहिर की है।

दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत

इस समय दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत और लो-प्रेशर सप्लाई की समस्या देखी जा रही है। सबसे ज्यादा असर उन क्षेत्रों पर पड़ा है। जिसमे – दक्षिणपुरी, पटेल नगर, विजय नगर, शक्ति नगर, गुलमोहर पार्क, अक्षरधाम समेत कई जिलों में पानी की किल्लत से स्थानीय लोगों को दो चार होना पड़ रहा है।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी दिल्ली की मौजूदा सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। उनका कहना है कि मॉनसून आने वाला है, लेकिन अभी भी नालियों की सफाई नहीं की गई है। गौरतलब है कि दिल्ली में बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है।

 

Exit mobile version