Health Tips: पाचन, गैस और ऐंठन से जुड़ी समस्या से हर चौथा इंसान जूझ रहा है। पेट में होने वाली ये गड़बड़ लोगों का खाना-पीना मुश्किल कर देती है। पेट खराब होते ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी इसका भयंकर असर पड़ता है। यही कारण है कि, पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए लोग देसी नुस्खों के साथ अंग्रेजी दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी काफी लोगों को राहत नहीं मिल पाती है। अगर आपकी खराब गट हेल्थ ने जीना मुश्किल कर दिया है तो डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा बताए जा रहे इस खास पानी को पी सकते हैं। उनका कहना है कि, ये पाचन से जड़ी हर समस्या का एक बहुत अच्छा उपाय है। वो इस पानी को अमृत बता रहे हैं।
Health Tips: धनिए का पानी किन गंभीर बीमारियों में आता है काम?
हेल्थ एक्सपर्ट सलीम जैदी साबुत धनिए का पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि, ये ब्लड शुगर, आपका वजन, स्किन के साथ आपकी कमजोरी सब कुछ पलक झपकते दूर कर सकता है। ये पानी पेटे के भारीपन, पीरियड दर्द, आंखों के नीचे सूजन और शरीर के अंदर जमा गंदगी को बहार निकालता है। उनका कहना है कि, धनिए के बीज में लिनालूल पाया जाता है। जो कि, बॉडी की सूजन को कम करता है।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha
इसमें आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन सी भी होता है जो कि हड्डियों को और हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं। जब यह बीज आप रात भर पानी के अंदर भिगो के रखते हैं तो इन सब बीजों का रस उस पानी के अंदर आ जाता है। सुबह पानी पीने से यह सारी चीजें सीधे बॉडी के अंदर चली जाती है। कई स्टडीज तो यह भी बताती हैं धनिए का रेगुलर यूज़ करने से हमारी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी हेल्प मिलती है। ये वात, पित्त और कफ का भी दुश्मन माना जाता है। प्री-डायबिटिक लोग इसका सेवन कर सकते हैं। ये महिलाओं के हॉर्मोंस को बैलेंस करता है। इसके साथ ही लीवर की बीमारियों से भी दूर रखता है।
धनिए का पानी बनाने का बेहद आसान तरीका
धनिए का पानी बनाना बेहद आसान है। इसके लिए बस एक टेबलस्पून साबुत धनिए के बीज लेने हैं और एक गिलासा पानी के अंदर इन्हें डालकर रातभर के लिए छोड़ देना है। सुबह जब इस पानी को आप छान लीजिए और इसमें एक चुटकी सेंधा नमक और आधे नींबू का रस मिलाइए और खाली पेट चाय या कुछ और चीज खाने से पहले सीधा पी लीजिए । इसके बाद बचे हुए बीजों को चबा-चबाकर खाना है। एक हफ्ते के अंदर धनिए के पानी का असर दिखने लगेगा।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
