Health Tips: अगर आप मुंह से लेकर पेट तक की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं तो पान का पत्ता खा सकते हैं. ये बहुत लाभकारी होता है. इसकी जानकारी डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा दी जा रही है. उनका कहना है कि, इस पत्ते में औषधीय होते है। यह पाचन सुधारने, मुंह के बैक्टीरिया खत्म करने और सर्दी-खांसी में आराम देने के लिए बहुत लाभकारी होता है. इसके फायदे के लिए तंबाकू, सुपारी और कत्थे के बिना खाना चाहिए. तभी इसका लाभ मिलता है. दिन में केवल 1-2 ताजे पान के पत्तों का ही सेवन करना चाहिए और इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए.
Health Tips: पाचन की समस्या को दूर
अगर आप पाचन से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो रोजाना सादा पान खा सकते हैं. ये पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होता है। पान यह पाचक एंजाइमों को एक्टिव करता है।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट
जिसके कारण खाना पचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। यह एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज का जानी दुश्मन है।
दांतों के दर्द और मसूड़ों की समस्या से मिलेगी राहत
अगर आपके दांतों में भी परेशानी है तो पान चबा सकते हैं। ये मुंह और दांतों की सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। इसमें शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह की बदबू दूर करते हैं. इसमें मौजूद एस्ट्रिंजेंट मसूड़ों को मजबूत करते हैं, सूजन कम करते हैं और दांतों के हिलने और दर्द की समस्या को रोकते हैं. ये एक शाक्तिशाली पेस्ट की तरह काम करता है.
सीने की जकड़न में राहत
अगर आपके घर में कोई खांसी-जुकाम या फिर सीने की जकड़न की समस्या से जूझ रहा है तो पान के पत्ते में थोड़ा सा घी या सरसों का तेल लगाकर हल्का गर्म करें और छाती पर रखें. इससे सर्दी-जुकाम में राहत मिलेगी. यह बंद नाक और कंजेशन को खोलने में मदद साबित होता है. पान सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि पेट से लेकर मसूड़ों तक के लिए रक्षा कवच की तरह काम करता है.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
