Health Tips: जरुरी नहीं जब कोई जांच कराया जाए तभी शरीर के अंदर के पोषक तत्वों की कमी का पता चले. शरीर जब अंदर से बीमार होता है तो वो कुछ संकेत देता है. जिनसे पता चलता है कि, बॉडी को पोषक तत्वों की जरुरत है. अगर इन्हें समय पर पूरी ना किया तो गंभीर बीमारी रुप ले सकते हैं. इसकी जानकारी हार्वर्ड से ट्रेनिंग लेने वाले गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी के द्वारा दी जा रही है. डॉक्टर का कहना है कि,शरीर में कुछ खास विटामिन और खनिजों की कमी होने पर त्वचा, नाखून और जोड़ों में ये बदलाव दिखाई देते हैं. ये संकेत बताते हैं कि आपको अपने खाने में सुधार करने की आवश्यकता है.
1-Health Tips: नाखूनों का टूटना
नाखूनों का टूटना ये बताता है कि, यह शरीर में प्रोटीन और आयरन की कमी है. नाखून केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए पर्याप्त प्रोटीन न मिलने पर वे अपनी मजबूती खो देते हैं और टूटना शुरु कर देते हैं.
2-बार-बार हड्डियों से आवाज़ आना
हड्डियों से आवाज़ आना कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए.जोड़ों या हड्डियों से कट-कट की आवाज़ आना शरीर में कैल्शियम या विटामिन डी की कमी का संकेत है.
देखें वीडियो
लंबे समय तक ये समस्या हड्डियों की बीमारी को पैदा कर सकती है. इसीलिए इन बदलावों को हल्के में नहीं लेना चाहिए.
3-बालों का सफेद होना
उम्र से पहले बालों का सफेद होना विटामिन बी 12 या कॉपर की कमी का कारण हो सकता है. डॉक्टर सौरभ सेठी के अनुसार, जब शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी होती है, तो बालों को रंग देने वाला पिगमेंट मेलेनिन कम बनने लगता है. जिसके कारण बाल सफेद होने लगते हैं.
4-शरीर पर नीले निशान का पड़ना
शरीर पर नीले निशान का पड़ना यह विटामिन सी या विटामिन के की कमी का संकेत है. अगर आपके भी बिना किसी गहरी चोट के शरीर पर अचानक नीले या काले निशान दिख रहे हैं तो ये विटामिन C और विटामिन K की कमी का संकेत है.
5- चेहरे पर सूजन दिखना
अगर सुबह उठने के बाद आपके चेहरे पर भी सूजन दिखता है तो पफी फेस का कारण खराब नींद या अत्यधिक सोडियम के सेवन से होता है. इसी लिए इसे ठीक करें.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
