Anurag Dhanda: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारी एक बार फिर शुरू हो गई है जहां बीते दिन आम आदमी पार्टी की तरफ से 40 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। यह सच है कि मान सरकार एक बार फिर पंजाब में अपना दमखम दिखाने और लोगों को आकर्षित करने के प्रयास में लगी हुई है। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर आप नेता अनुराग ढांडा ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने 2027 में एक बार फिर मान सरकार के आने की बात की है। आइए जानते हैं पोस्ट में आप नेता की तरफ से किस तरह से रिएक्ट किया गया है।
आप की तरफ से 40 प्रत्याशियों की की गई घोषणा
सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
फिर एक बार, मान सरकार।
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) October 31, 2026
आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव, 2027 के लिए इन उम्मीदवारों की घोषणा करती है। इस दौरान 40 उम्मीदवारों के अनाउंसमेंट कर दी गई। यह निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान सरकार के द्वारा राज्य में लोगों को एक बार फिर आकर्षित करने के लिए काफी है। यह सच है कि बीते साढे चार सालों में पंजाब सरकार की तरफ से हर एक संभव प्रयास किया गया ताकि वह लोगों के दिल को जीत सके। आज उनकी लोकप्रियता कुछ इस कदर है जो बताने की जरूरत नहीं है। वहीं 40 उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर अनुराग ढांडा ने भी रिएक्ट किया।
मान सरकार को लेकर Anurag Dhanda ने किया चीयर्स
अनुराग ढांडा ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर कहा कि “सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। फिर एक बार, मान सरकार।” आप नेता ने इस बात का आश्वासन दिया है कि 2027 में एक बार फिर मान सरकार को देखा जा सकता है। दरअसल पंजाब में हर कोने का विकास सरकार की तरफ से किया जा रहा है। जहां सड़क निर्माण से लेकर किसानों के लिए खेती, स्टूडेंट के लिए स्कूल तो खिलाड़ियों के लिए खेल के दिशा में अद्भुत क्रांति का दौर जारी है जो राज्य के विकास को दिखाने के लिए काफी है।







