Anurag Dhanda: पंजाब में अपराधियों के खिलाफ मान सरकार की सख्ती का खास प्रभाव पड़ा है। आंकड़ों की मानें तो पुलिस द्वारा लॉन्च किए गए ऑपरेशन ‘गैंगस्टर ते वार’ के बाद पंजाब में हत्याओं के मामलों में 100 फीसदी की गिरावट देखी गई है। ये दर्शाता है कि कैसे मान सरकार अपराध पर लगाम लगा रही है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा भी गैंगस्टरों और क्रिमिनलों के खिलाफ मान सरकार की सख्ती देख प्रसन्न हो उठे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने अपने विचार साझा करते हुए अपराधियों के खिलाफ मान सरकार की नीतियों को मॉडल के तौर पर पेश किया है और सराहना की है।
गैंगस्टरों के खिलाफ मान सरकार की सख्ती देख Anurag Dhanda गदगद
आप नेता ने मुखरता के साथ एक बार फिर पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए नीतियों को मॉडल के तौर पर पेश किया है।
गैंगस्टरों और क्रिमिनलों को कैसे क़ाबू किया जाता है ये पंजाब में @BhagwantMann सरकार ने करके दिखाया है।
AAP सरकार में पंजाब बेहतर क़ानून व्यवस्था के साथ कारोबारियों के लिए निवेश की पहली पसंद बन रहा है। https://t.co/EVWzQlL6hP
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) April 24, 2026
अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब सरकार के ‘गैंगस्टरों ते वार’ ऑपरेशन की खुलकर तारीफ की है। इस ऑपरेशन के शुरू होने के बाद से अब तक पंजाब में हत्या के मामलों में 100 फीसदी की गिरावट आई है। अनुराग ढ़ांडा ने इसका जिक्र करते हुए मान सरकार की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं। आप नेता लिखते हैं कि “गैंगस्टरों और क्रिमिनलों को कैसे काबू किया जाता है ये पंजाब में भगवंत मान सरकार ने करके दिखाया है। AAP सरकार में पंजाब बेहतर कानून व्यवस्था के साथ कारोबारियों के लिए निवेश की पहली पसंद बन रहा है।”
पंजाब सरकार की तारीफ में कसीदे गढ़ रहे आप नेता
सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तारीफ में अनुराग ढ़ांडा कसीदे गढ़ रहे हैं। आप नेता ने पंजाब में अपराधियों के खिलाफ जारी कार्रवाई की तारीफ की है। इससे पूर्व वे किसानों के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी खास बता चुके हैं। अनुराग ढ़ांडा ने रोजगार, महिला सशक्तिकरण के लिए लॉन्च की गई योजना व अन्य कई पहलुओं पर पंजाब सरकार की तारीफ की है। वे सदैव मान सरकार के कार्यों का प्रसार करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए मॉडल के तौर पर पेश करते हैं।






