---Advertisement---

Anurag Dhanda: मान सरकार की नीति देख गदगद हुए आप नेता! हेल्थ क्लीनिक पर करोड़ों लोगों को मिल रहे उपचार का जिक्र कर की तारीफ

आप नेता Anurag Dhanda ने पंजाब के विभिन्न हिस्सों में स्थित आम आदमी क्लीनिक पर करोड़ों लोगों को मिल रहे मुफ्त इलाज का जिक्र करते हुए सरकार की तारीफ की है। आप नेता ने बताया है कि कैसे मान सरकार की नीतियां जनहित से जुड़ी हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 5, 2026 4:43 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब के स्वास्थ्य जगत में मान सरकार ने क्रांति ला दिया है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लोगों को 10 लाख रुपए तक का सालाना हेल्थ कवर मुहैया करा रही है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी क्लीनिक पर मिल रहा मुफ्त इलाज लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसकी तारीफ आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी की है। अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि कैसे मान सरकार की मुहिम से करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। आम आदमी क्लीनिक पर पंजाब के करोड़ों लोग अब तक इलाज करा चुके हैं। यहां जांच से लेकर सामान्य बीमारियों की सभी दवाएं उपलब्ध हैं।

आम आदमी क्लीनिक का जिक्र कर Anurag Dhanda ने की तारीफ!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब के विभिन्न हिस्सों में संलाचित हो रहे आम आदमी क्लीनिक की सराहना की है। आंकड़े पेश करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि कैसे राज्य के 4.6 करोड़ लोग अब तक सरकारी सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।

अनुराग ढ़ांडा ने एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा है कि “खुशहाल पंजाब, तंदुरुस्त पंजाब। पंजाब में भगवंत मान सरकार की स्वास्थ्य क्रांति अब जमीन पर दिख रही है और इसी का असर है कि आम आदमी क्लीनिक के जरिये पंजाब के 4.6 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज हुआ है।” ये आंकड़ा दर्शाता है कि राज्य की कितनी बड़ी आबादी मान सरकार की पहल से लाभान्वित हो रही है।

पंजाब वासियों के लिए वरदान साबित हो रही मान सरकार की मुहिम!

आम आदमी क्लीनिक की स्थापना के रूप में मान सरकार की मुहिम पंजाब वासियों के लिए वरदान साबित हो रही है। राज्य के सुदूर ग्रामीण इलाकों में सभी सुविधाओं से लैस क्लीनिक का होना बड़ी बात है। गर्भवती महिलाओं से लेकर बुजुर्ग, नौजवान, नवजात शिशुओं तक को आम आदमी क्लीनिक पर मुफ्त इलाज मिल रहा है। इतना ही नहीं, सरकार इन क्लीनिकों पर जांच, मुफ्त दवा आदि का भी इंतजाम करा रखी है जो इसे और खास बनाता है। अनुराग ढ़ांडा ने मान सरकार की इसी मुहिम की तारीफ की है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

मार्च 27, 2026

CBSE Result 2026

मार्च 27, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 27, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 27, 2026

PSL 2026

मार्च 27, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 27, 2026