---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘हर गुनाह का हिसाब..,’ पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र कर आप नेता ने थपथपाई CM Bhagwant Mann की पीठ; जानें

आप नेता Anurag Dhanda ने पंजाब सरकार के ऑपरेशन प्रहार की सराहना की है। आंकड़े जारी कर अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि कैसे पंजाब सरकार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 3, 2026 4:45 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में अपराधियों का सफाया जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत मान सरकार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई को रफ्तार दे रही है। मान सरकार का लक्ष्य पंजाब को अपराध मुक्त बनाना है जिसकी सराहना चहुंओर हो रही है। इसी क्रम में आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी पंजाब सरकार और सीएम भगवंत मान की सराहना की है। ऑपरेशन प्रहार का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब लगातार सुरक्षित हो रहा है। आप नेता आंकड़े जारी कर बताए हैं कि कैसे मान सरकार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र कर Anurag Dhanda ने थपथपाई सीएम मान की पीठ

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र कर सीएम भगवंत मान की पीठ थपथपाई है।

अनुराग ढ़ांडा के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “पंजाब में अब कानून का राज ‘आप’ की सरकार में सुरक्षित हो रहा पंजाब।” इस पोस्ट के माध्यम से ऑपरेशन प्रहार की सराहना की गई है जिसका लक्ष्य पंजाब को अपराध मुक्त बनाना है। इस मुहिम के तहत पंजाब पुलिस की 2000 टीमें राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई कर गैंगस्टर्स के खिलाफ नकेल कस रही है। आलम ये है कि बड़ी संख्या में गैंगस्टर्स सलाखों के पीछे हैं और पंजाब की आम आवाम सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रही है।

आंकड़े जारी कर अनुराग ढ़ांडा ने साझा की कार्रवाई की डिटेल

पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ जारी कार्रवाई से जुड़े आंकड़े साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने सरकार की पीठ थपथपाई है। आप नेता ने बताया है कि केवल एक दिन में पंजाब पुलिस ने 767 रेड कर 148 गैंगस्टर्स को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत शुरुआती 10 दिनों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 4061 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है। मान सरकार का मंत्र है कि “हर गुनाह का हिसाब, आप सरकार में सुरक्षित पंजाब।” इसी उद्देश्य के साथ कार्रवाई का दौर जारी है जिसकी सराहना अनुराग ढ़ांडा ने भी की है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026