---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों का जीवन संवार रही मान सरकार! आप नेता ने प्रयासों का जिक्र कर थपथपाई पीठ

आप नेता Anurag Dhanda ने एक बार फिर पंजाब सरकार की तारीफ में पुल बांधे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब सरकार के उन प्रयासों की सराहना की है जिसके तहत बाढ़ से प्रभावित लोगों की जिंदगी संवर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 24, 2026 2:53 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में जनहित को प्राथमिकता देने वाली मान सरकार की सराहना चहुंओर होती है। बात चाहें बाढ़ पीड़ितों की मदद की हो, या किसानों से लेकर छात्रों, व्यापारियों के हित में फैसला लेने की। भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर अव्वल नजर आती है। इसी क्रम में आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी मान सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए पीठ थपथपाई है। अनुराग ढ़ांडा ने बताया है कि कैसे पंजाब सरकार आम आदमी की पीड़ा को समझते हुए त्वरित फैसले लेकर उनका जीवन संवार रही है। इसमें बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद का जिक्र है। इस मानवीय पहल से उजड़ं लोगों का जीवन बस रहा है और वे मुख्यमंत्री भगवंत मान को आशीर्वाद दे रहे हैं।

पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना कर Anurag Dhanda ने थपथपाई पीठ!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने पंजाब सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए पीठ थपथपाई है। अनुराग ढ़ांडा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बाढ़ प्रभावित एक शख्स आवास योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों की सराहना कर रहा है।

उससे जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं “गरीबों के लिए हर मुसीबत में मददगार, आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बाढ़ की चपेट में आने से पीड़ित का घर उजड़ गया। हालांकि, मान सरकार की संवेदनशीलता से पुन: उसे आवास के लिए आर्थिक मदद मिली और नए घर का निर्माण हुआ। अनुराग ढ़ांडा ने मान सरकार की इस मुहिम की सराहना की है।  

सीएम भगवंत मान की नीतियों के मुरीद हुए आप नेता!

अनुराग ढ़ांडा मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों के मुरीद नजर आते हैं। इससे पूर्व भी वो कई मौकों पर आप सरकार की सराहना कर चुके हैं। अभी हाल ही में जब पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की, तब भी अनुराग ढ़ांडा ने इसे हेल्थ सेक्टर में क्रांतिकारी कदम बताते हुए पीठ थपथपाई थी। इससे पूर्व बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा, महिलाओं के लिए खास योजना, छात्रों के हित में फैसले का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा मान सरकार की तारीफ कर चुके हैं। ये दर्शाता है कि आप नेता किस कदर तक मान सरकार की नीतियों के मुरीद हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

कल का मौसम 12 March 2026

मार्च 11, 2026

LPG Shortage

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

Delhi-Mumbai-Expressway

मार्च 11, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 11, 2026