‘इस बार गर्मियां रहेंगी और भी कूल…’ पंजाब वासियों को 600 यूनिट फ्री बिजली मिलने पर Anurag Dhanda ने जाहिर की खुशी; जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लगातार राज्य वासियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करा रही है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लगातार राज्य वासियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करा रही है। इसी बीच अब आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही है 600 यूनिट मुफ्त बिजली पर अपनी खुशी जारी करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक ट्वीट किया है। बता दें कि सीएम मान की अगुवाई में पंजाब शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से  लेकर विकास तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। इसके अलावा युवाओं को भी सरकार द्वारा रोजगार प्रदान किया जा रहा है। यानि आप सरकार के आने के बाद से राज्य वासियों को जबरदस्त फायदा मिल रहा है।

600 यूनिट फ्री बिजली मिलने पर Anurag Dhanda ने जताई खुशी

अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “AAP के पंजाब में इस बार गर्मियां रहेंगी और भी कूल, अप्रैल से पंजाब में 600 यूनिट फ्री बिजली के साथ अब बिजली के दाम भी 1.5 रूपये प्रति यनिट कम होंगे”।

बता दें कि  हाल ही में CM Bhagwant Mann की अगुवाई में सरकार ने बिजली दरों में रिकॉर्ड कटौती की है। नए टैरिफ आदेश के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली की कीमतों में 1.5 रूपये यूनिट तक कम की गई है।  हाल ही में सीएम मान ने कहा था कि वह 90% घरों को मुफ्त बिजली दे रहे हैं। पहली बार, खेती के कामों सहित 600 यूनिट बिजली मुफ्त है। हमने बिजली बोर्ड का कर्ज भी चुका दिया है, और अब बिजली 70 पैसे कम करके 1.5 रुपये कर दी गई है।”

 सरकार के फैसले से लाखों लोगों को होगा फायदा

बताते चले कि वर्तमान सरकार का यह कदम ‘रोशन पंजाब’ मिशन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह मिशन सिर्फ घरों को रोशन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पंजाब की रीढ़ की हड्डी, यानी ‘अन्नदाता’ को भी मजबूत कर रहा है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पंजाब के 13.50 लाख (साढ़े तेरह लाख) किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली मिलती रहे।

यह कदम किसानों की इनपुट लागत को कम करता है, उनकी आय बढ़ाने में मदद करता है और पंजाब के कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाकर देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यानि यह साफ है कि राज्य वासियों को बिजली खपत के बाद भी किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Exit mobile version