---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की पारदर्शी नीतियों से कारोबारी हुए प्रभावित, इन्वेस्टर समिट ने जीता निवेशकों और उद्योगपतियों का दिल

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि निवेशकों के लिए हमारा सीधा संदेश है आप उद्योग लगाइए, हमारे बेटे-बेटियों को रोजगार दीजिए, और बेहतर व सुगम कारोबारी माहौल की गारंटी हमारी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 15, 2026 3:22 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कठोर कदम उठा रही है। साथ ही निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रही है। इसी कड़ी में भगवंत मान सरकार मोहाली में इन्वेस्टर समिट का आयोजन कर रही है। इस समिट में देश-विदेश से आए सभी क्षेत्रों के कारोबारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Bhagwant Mann सरकार की नीतियों से प्रभावित हुए निवेशक

आप की पंजाब इकाई ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर बताया, ‘मोहाली में चल रहे इन्वेस्टर समिट ने निवेशकों और उद्योगपतियों का दिल जीत लिया है! देश-विदेश से आए सभी क्षेत्रों के कारोबारियों में जबरदस्त उत्साह है; मान सरकार की पारदर्शी नीतियों और सीएम भगवंत मान द्वारा दिए गए निजी आश्वासन से प्रेरित होकर, वे पंजाब में अपने कारोबार स्थापित करने के लिए तैयार हैं।’

वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘पंजाब की पवित्र धरती पर दुनिया भर से आए निवेशकों का हार्दिक स्वागत है। यह समिट पंजाब के उज्ज्वल भविष्य की दस्तक है। यहां केवल कागजी समझौते नहीं, बल्कि नौजवानों के सपनों को हकीकत में बदलने का वादा कर रहे है। रंगला पंजाब अब उद्योगों के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छुएगा।’

सीएम भगवंत मान बोले- ‘पंजाब एक बरकत वाली धरती है’

उधर, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल की दूरदर्शी सोच और हमारी टीम का जज्बा आज रंग ला रहा है। हमने उद्योगपतियों के दरवाजे खटखटाकर उन्हें पंजाब आने का निमंत्रण दिया है। अफसरों से लेकर मंत्रियों तक, हमारी पूरी टीम पंजाब को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए एकजुट है।’

उन्होंने कहा, ‘पंजाब एक बरकत वाली धरती है। हम पंजाब के नौजवानों की काबिलियत को रोजगार से जोड़ने के लिए वचनबद्ध हैं। निवेशकों के लिए हमारा सीधा संदेश है आप उद्योग लगाइए, हमारे बेटे-बेटियों को रोजगार दीजिए, और बेहतर व सुगम कारोबारी माहौल की गारंटी हमारी है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026