---Advertisement---

Bhagwant Mann: सीएम मान ने ‘पंजाब हॉकी लीग’ के ग्रैंड फिनाले में शिरकत की, कहा- ‘जल्द ही हम पंजाब को स्पोर्ट्स हब बनाएंगे’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 'पंजाब हॉकी लीग' के ग्रैंड फिनाले में शिरकत की। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि जल्द ही हम पंजाब को स्पोर्ट्स हब बनाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 28, 2025 12:17 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में आई भयावह बाढ़ से निपटने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ, पंजाब को एक बार फिर से खड़ा करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम भगवंत मान ने बीते दिन जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पंजाब हॉकी लीग के ग्रैंड फिनाले में शिरकत की। साथ ही सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान सीएम मान ने कई बड़े ऐलान भी किए।

Bhagwant Mann बोले- ‘देश की हॉकी टीम में पंजाब का बहुत बड़ा योगदान’

पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा, ‘कल जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पंजाब हॉकी लीग के ग्रैंड फिनाले में शिरकत की। खेलों में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और उनका हौसला बढ़ाया।’

सीएम मान ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘देश की हॉकी टीम में पंजाब का बहुत बड़ा योगदान है। पंजाब के खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने हॉकी को फिर से जीवित किया है। जल्द ही आने वाले दिनों में जालंधर और अमृतसर में दो अल्ट्रा मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। खेल संस्कृति को पंजाब में प्रफुल्लित करने और युवाओं को मैदानों से जोड़ने के लिए हमारी सरकार के प्रयास रंग ला रहे हैं। जल्द ही हम पंजाब को स्पोर्ट्स हब बनाएंगे।’

पंजाब के पुनर्वास में दिया गया योगदान इतिहास याद रखेगा- सीएम भगवंत मान

उधर, पंजाब सीएम भगवंत मान बाढ़ की वजह से उत्पन्न सूबे की कठिन स्थिति में सभी पीड़ित लोगों की सहायता में जुटे हुए हैं। मान सरकार ने अपने शानदार प्रयासों से पंजाब को एक बार फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने का बढ़िया कार्य किया है।

सीएम मान ने बीते दिनों कहा था, ‘पंजाब हमेशा से मुश्किलों और संकटों से लड़ता रहा है। हम पंजाब को इस कठिन समय से निकालकर फिर से उसके पैरों पर खड़ा करेंगे। पंजाब के पुनर्वास में दिया गया योगदान इतिहास याद रखेगा। आइए, हम सभी एक-दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर पंजाब के साथ खड़े हों।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 15, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026