---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार का पंजाब के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम! छात्रों के लिए कर रही है आधुनिक पुस्तकालयों का निर्माण

Bhagwant Mann: पंजाब में भगवंत मान सरकार एजुकेशन सेक्टर को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसे में आप सरकार छात्रों के लिए पूरे पंजाब में आधुनिक पुस्तकालयों का निर्माण कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 22, 2026 2:56 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता संभाले हुए 4 साल हो गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार ने कई क्षेत्रों में कल्याणकारी कार्य संपन्न किए हैं। मान सरकार ने सूबे को विकसित बनाने की दिशा में एक शानदार पहल की है। मान सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर करते हुए पूरे पंजाब में शानदार और आधुनिक पुस्तकालयों का निर्माण कर रही है। ऐसे में एजुकेशन सेक्टर में आप सरकार के इस कदम को एक सराहनीय निर्णय माना जा रहा है। इससे छात्रों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।

भगवंत मान सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में किए हैं कई सुधार

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सूबे की शिक्षा व्यवस्था को ग्लोबल लेवल पर लेकर जाने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में आप सरकार ने स्कूलों को बेहतर करने का कार्य किया है। साथ ही स्कूली छात्रों के लिए कई नई योजनाओं को शुरू किया है। ऐसे में पूरे प्रदेश में आधुनिक पुस्तकालयों के जरिए छात्रों को पुस्तकों के साथ-साथ कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। ताकि नई पीढ़ी ज्ञान से जुड़ सके और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगा सके।

बता दें कि मान सरकार ने एजुकेशन सेक्टर में कई बड़े सुधार किए हैं, जिन्हें अक्सर “शिक्षा क्रांति कहा जाता है। इनका उद्देश्य सरकारी स्कूलों को आधुनिक, प्रतिस्पर्धी और बेहतर बनाना है। आप सरकार ने स्कूली इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी बड़े अपग्रेड किए हैं। इसमें सबसे बड़ा उदाहरण है स्कूल ऑफ एमिनेंस, जिसे मॉडल स्कूल भी कहा जाता है। इनमें पढ़ने वाले छात्रों को वैश्विक स्तर की सुविधाओं के साथ शानदार शिक्षा मिलती है।

भगवंत मान सरकार ने बढ़ाया शिक्षा बजट

वहीं, पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पूर्ववर्ती प्रदेश सरकारों के मुकाबले शिक्षा के क्षेत्र में बजट की राशि को बढ़ाया है। 2021-22 में शिक्षा बजट को 12657 करोड़ रुपये था, जो 2026-27 में बढ़कर 19279 करोड़ रुपये हो गया है। इससे साफ है कि सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि मान सरकार ने सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, लैब और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का कार्य किया है। साथ ही साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए स्टाफ की भर्ती भी की है। मान सरकार का लक्ष्य साफ है कि पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में हर जरूरी कार्य को गंभीरता के साथ संपन्न किया जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026