---Advertisement---

Bhagwant Mann: बीते एक साल में जमकर हुई कपास की बुआई, मान सरकार ने केंद्र से अपील करते हुए कहा- ‘पंजाब के कपास किसानों को उनका वाजिब हक दे’

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार की खास पहल पर बीते एक साल में जमकर कपास की बुआई हुई। ऐसे में मान सरकार ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए पंजाब के कपास किसानों को उनका वाजिब हक देने की मांग की है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 24, 2025 5:57 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की। इस दौरान पंजाब के विकास को बढ़ावा देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। इसके साथ ही पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुद्डियां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महत्वपूर्ण डिटेल साझा की। आप यानी आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस संबंध में सूचना दी। मान सरकार ने बताया कि पिछले एक साल में पंजाब के किसानों ने जमकर कपास की बुआई की।

Bhagwant Mann सरकार की केंद्र से खास अपील

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुद्डियां के मुताबिक, बीते एक साल में मान सरकार ने सूबे के किसानों को गेहूं-धान के फसल चक्र से बाहर निकालने का भरपूर प्रयास किया है। मान सरकार की इस मुहिम को किसानों ने भी खूब सराहा। ऐसे में पिछले साल 99 हजार हेक्टेयर की तुलना में इस साल 1 लाख 19 हजार हेक्टेयर में कपास की बुआई हुई। ऐसे में किसानों ने मान सरकार की नई पहल पर भरोसा जताया है। यही वजह है कि कपास की बुआई में इजाफा देखने को मिला है।

मान सरकार के मुताबिक, पंजाब के साथ एक बार फिर भेदभाव करते हुए, भारतीय कपास निगम (CCI) पंजाब के कपास किसानों का साथ नहीं दे रहा है और किसानों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से भी कम मिल रहा है। हम केंद्र से अपील करते हैं कि वह इस भेदभाव को बंद करे और पंजाब के कपास किसानों को उनका वाजिब हक दे।

भगवंत मान सरकार डॉक्टरों की कमी को दूर करने में जुटी

वहीं, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘पंजाब के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए हम लगातार भर्तियां कर रहे हैं। इसके अलावा, डॉक्टरों द्वारा मेडिकल छात्रों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। हमने 700 डॉक्टरों को हृदय रोगों के इलाज का प्रशिक्षण दिया, जिसके परिणामस्वरूप आज पंजाब के हर जिले में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। इसी तरह, हमने अस्थमा के दौरे के इलाज के लिए भी डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में पंजाब का बड़े पैमाने पर अपग्रेड किया जा रहा है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026

कल का मौसम 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gaon Gwala Yojana

फ़रवरी 26, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

फ़रवरी 26, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 26, 2026