---Advertisement---

‘आसान पंजीकरण, कोई देरी नहीं, कोई रिश्वत नहीं!’ Bhagwant Mann सरकार ने पंजाब के न्यायालयों से घूसखोरी और असुविधा को किया समाप्त

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के न्यायालयों से घूसखोरी और असुविधा को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पंजीकरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 1, 2026 2:02 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में भगवंत मान सरकार हेल्थ से लेकर शिक्षा समेत कई अन्य सेक्टरों पर बराबरी के साथ फोकस कर रही है। सीएम मान के नेतृत्व में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ यानी खुशहाल, सांस्कृतिक रंगत और समृद्धि वाला राज्य बनाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मान सरकार ने कई विशेष योजनाओं को जनता के लिए शुरू किया है। साथ ही आप सरकार ने सूबे से रिश्वतखोरी को भी जड़ से खत्म करने की पुरजोर कोशिश की है। इसके लिए सीएम मान ने खुद पूर्ण प्रतिबद्धता दिखाई है।

भगवंत मान सरकार ने रिश्वतखोरी और असुविधा को किया दूर

पंजाब की आप सरकार ने प्रदेश के सभी न्यायालयों में जनता को होने वाली असुविधा को समाप्त के लिए कड़े कदम उठाए हैं। सीएम भगवंत मान ने न्यायालयों में पंजीकरण आसान किया है। कोई देरी नहीं, कोई रिश्वत नहीं। सरकार ने न्यायालयों से रिश्वतखोरी और जनता को होने वाली असुविधा को समाप्त कर दिया है, तथा पंजीकरण प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और रिश्वत-मुक्त बनाया है।

वहीं, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ‘पिछले 4 वर्षों में, पंजाब अपने पैरों पर खड़ा हुआ है और प्रगति की एक नई दिशा की ओर कदम बढ़ाए हैं। युवाओं के लिए 65 हजार से अधिक नौकरियों, बुनियादी सुविधाओं में सुधार और खेल, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में बड़े बदलावों के साथ, पंजाब देश के लिए एक मिसाल बन रहा है। विकास की यह यात्रा मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में निरंतर जारी रहेगी।’

सीएम भगवंत मान बोले- ‘पंजाब की सुरक्षा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता’

उधर, बीते दिन पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रदेशवासियों की सेफ्टी के लिए सबसे बड़ा कदम उठाया। सीएम मान ने संगरूर में डायल-112 के तहत 508 नई हाई-टेक बोलेरो गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और रवाना किया। उन्होंने कहा, ‘पंजाब की सुरक्षा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता। अब मुसीबत के समय पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम 30-45 मिनट से घटकर सिर्फ 13-14 मिनट रह गया है।’

सीएम मान ने आगे कहा, ‘हम पंजाब पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हमारी सरकार ने 4 वर्षों में पुलिस वाहनों के लिए 327.69 करोड़ रुपये जारी किए हैं। एसएसएफ (सड़क सुरक्षा फोर्स) की बदौलत सड़क हादसों में मौतों में 48% की कमी आई है। 12197 युवाओं को पुलिस विभाग में नौकरियां दी गई हैं। हमारी सरकार ‘नशा मुक्त’ और ‘सुरक्षित पंजाब’ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ola Electric

अप्रैल 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 1, 2026

अप्रैल 1, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 1, 2026

Income Tax News

अप्रैल 1, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 1, 2026