---Advertisement---

Bhagwant Mann: ‘Easy Registry’ योजना की पंजाब में शुरुआत, CM ने कहा ‘लोगों की परेशानियों को खत्म करना हमारा मुख्य उद्देश्य’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को 'Easy Registry' योजना की शुरुआत की। इस योजना के जरिए प्रदेश के लोगों को प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने में काफी आसानी होगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 26, 2025 4:46 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपने प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दी। सीएम मान ने देश में सबसे पहले ‘Easy Registry’ योजना को शुरू किया है। इस स्कीम के जरिए पंजाब के लाखों लोगों को फायदा होगा। इस बारे में सीएम मान ने मोहाली से प्रदेश के वासियों को जानकारी दी और इस योजना से होने वाले लाभों की डिटेल शेयर की। इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।

Bhagwant Mann ने कहा कि यह योजना प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त को सुरक्षित और आसान बनाएगी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आज मोहाली में पंजाब के लोगों के लिए देश की पहली ‘Easy Registry’ योजना की शुरुआत की। यह योजना प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त को सुरक्षित और आसान बनाएगी। इस योजना के ज़रिये तहसीलों में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकना और लोगों की परेशानियों को खत्म करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।’ आम आदमी पार्टी की यह योजना राज्य में प्रॉपर्टी पंजीकरण में क्रांतिकारी कदम मानी जा रही है।

वहीं, इससे पहले सीएम मान और अरविंद केजरीवाल पटियाला गए थे। सीएम मान ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘श्री काली माता मंदिर, पटियाला में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के साथ माथा टेका। पंजाब और पंजाबियों की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। माता रानी सबको तरक्की और तंदुरुस्ती बख्शें। साथ ही मंदिर की प्रबंधक कमेटी द्वारा रखी गई मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।’

रंगला पंजाब बनाने के लिए हम सभी को अपना योगदान देने की जरूरत- भगवंत मान

बीते दिन आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और पंजाब सीएम Bhagwant Mann और अरविंद केजरीवाल ने नाभा एक खास काम की शुरुआत की थी। सीएम मान ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा,’आज नाभा में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के साथ महाराजा अग्रसेन स्मारक के नए निर्माण प्रक्रिया का नींव पत्थर रखा। इसे निर्धारित समय में तैयार कर जनता को समर्पित किया जाएगा।’

सीएम मान ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘शांति के प्रतीक माने जाने वाले महाराजा अग्रसेन जी ने मानवता की भलाई का संदेश दिया। अग्रवाल समाज का देश की तरक्की में बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज भी यह समाज देश और राज्य को बुलंदियों तक पहुँचाने के लिए कार्य कर रहा है। पंजाब की प्रगति और उसे फिर से रंगला पंजाब बनाने के लिए हम सभी को अपना योगदान देने की जरूरत है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026