---Advertisement---

Bhagwant Mann: खुशखबरी! पंजाब के लोगों पर नहीं पड़ेगा नए टैक्स का भार, मान सरकार 8 मार्च को पेश करेगी बजट; जानें पूरी खबर

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार 8 मार्च 2026 को बजट पेश करेगी। सीएम मान ने राज्य के लोगों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि पंजाब के लोगों पर कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 22, 2026 3:46 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार अपने ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक बार फिर मार्च में बजट पेश करेगी। पंजाब की आप यानी आम आदमी पार्टी की यूनिट ने बताया कि पंजाब का बजट 8 मार्च को पेश किया जाएगा और कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘पंजाब सरकार मार्च में अपना पांचवां बजट पेश करेगी। यह एक बार फिर लोगों के हित में बजट होगा, जो समाज के हर वर्ग की भलाई पर केंद्रित होगा।’

Bhagwant Mann बोले- ‘हमारा एकमात्र मकसद आम आदमी की भलाई पक्का करना’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘सरकार ने लगातार लोगों के हक में और नागरिकों के हित में फैसले लिए हैं, जिनसे राज्य की हालत बदली है। हमारा एकमात्र मकसद आम आदमी की भलाई पक्का करना है, और हम इसे पाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। आने वाला बजट फिर से पंजाब के लोगों को बहुत फायदा पहुंचाएगा।’

बीते दिनों ने सीएम मान ने अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा, ‘हमारी सरकार द्वारा राज्य से नशे के खात्मे के लिए शुरू किया गया ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का सबसे बड़ा हिस्सा खेल मैदान हैं। जब हमारे बच्चों में खेल मैदानों में आकर खेलने और अपने शरीर से प्यार करने का जज्बा जाग जाएगा, तो वे नशों की ओर ध्यान नहीं देंगे।’

भगवंत मान सरकार नशा अभियान 2.0 को दे रही रफ्तार

पंजाब की भगवंत सरकार राज्य में नशे की समस्या को खत्म करने के लिए नशा अभियान 2.0 की शुरुआत की। इस दौरान मान सरकार लोगों के बीच जागरूकता, स्कूल-स्तर की गहन मुहिम और ऑपरेशन प्रहार 2.0 जैसी तेजी वाले अभियानों की बात कर रहे हैं। वहीं, ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत नशा-तस्करी, गैंगस्टर और संगठित अपराध के खिलाफ 72 घंटे वाले हाई-इंटेंसिव छापेमारी चरण की तरह चल रहा है। इस दौरान पंजाब के कई जिलों में पुलिस ने हजारों संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। बठिंडा, लुधियाना, अमृतसर जैसे शहरों में पुलिस ने विशेष रेडियों में तस्करों, गैंगस्टरों पर छापेमारी की। अभियान का लक्ष्य बुनियादी आपराधिक नेटवर्क तोड़ना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 23 Feb 2026

फ़रवरी 22, 2026

कल का मौसम 23 Feb 2026

फ़रवरी 22, 2026

Namo Bharat Train

फ़रवरी 22, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 22, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 22, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 22, 2026