---Advertisement---

Bhagwant Mann: मान सरकार निवेशकों के लिए लाई नई योजना, पंजाब में उद्योगपतियों को मिलेगी बड़ी राहत; पढ़ें पूरी खबर

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार निवेशकों के लिए नई योजना लेकर आई है। सरकार की नई पहल से पंजाब में उद्योगपतियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 21, 2025 5:11 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार उद्योगपतियों को बड़ी राहत देने जा रही है। पंजाब की मान सरकार ने अमृतसर में ‘राइजिंग पंजाब’ योजना की शुरुआत की। इस दौरान पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब के निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया। पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि अब हमारे निवेशकों को सरकारी ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि हम खुद उनके पास जाएंगे।

Bhagwant Mann सरकार ने शुरू की नई पहल

‘Prabhat Khabar’ की रिपोर्ट के अनुसार, भगवंत मान सरकार पंजाब में औद्योगिक क्रांतिकारी विजन के तहत प्रदेश के उद्योगो को प्रोत्साहन देने के लिए ‘राइजिंग पंजाब’ सुझाव से समाधान तक की शुरुआत की गई। उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजन पंजाब के सभी बड़े शहरों में किए जाएंगे। हमारा उद्देश्य नई उद्योग नीतियों के प्रति जागरुकता फैलाना और नए निवेश के लिए निवेशकों को तैयार करना है। संजीव अरोड़ा ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि नए निवेश, अधिक रोजगार प्रदेश के लोगों के लिए कई नए अवसर खोलेगा। संजीव अरोड़ा ने आगे कहा कि मैंने उद्योगपतियों के सभी सुझाव नोट कर लिए हैं। आने वाले कुछ दिनों में सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा।

सीएम भगवंत मान लगातार उठा रहे कल्याणकारी कदम

मालूम हो कि पंजाब की Bhagwant Mann सरकार इससे पहले भी प्रदेश में उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए कई कदम उठा चुकी है। मान सरकार का प्रयास है कि ‘राइजिंग पंजाब’ के जरिए प्रदेश के निवेशकों को जोड़ा जाए और सूबे को विकास की तरफ लेकर आगे बढ़े। वहीं, मान सरकार ने हाल ही में पंजाब के मंडी मजदूरों को बड़ी सौगात प्रदान की है।बाजार श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने श्रम दरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा मान सरकार राज्य में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य की दिशा में भी कई कदम उठा रही है। वहीं, सरकार नशे की परेशानी को समाप्त करने के लिए भी लगातार प्रयासरस है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 5, 2026

Rashifal 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

कल का मौसम 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Heat Alert 6 March 2026

मार्च 5, 2026