---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने पूरी की गारंटी, महिलाओं को मिलेंगे इतने रुपये; लोगों ने डांस करके मनाया जश्न

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बीते दिन अपना 5वां बजट पेश किया। मान सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए उनके लिए हर महीने इतने रुपये देने का ऐलान किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 9, 2026 2:02 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बीते दिन अपना बजट पेश किया। ऐसे में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने बजट में मजदूर, किसान, व्यापारी, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग, बुजुर्गों के लिए भलाई का काम किया। साथ ही महिलाओं के लिए खास सौगात का ऐलान किया। मान सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वाहेगुरु जी की कृपा से आज पंजाब फिर से सोने की चिड़िया बनने की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

Bhagwant Mann सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए अपनी गारंटी को पूरा किया। ऐसे में प्रदेश की जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और एससी कैटेगरी की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे। आप सरकार का यह कदम महिलाओं के प्रति उनके सम्मान को दिखाता है। साथ ही सूबे की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया गया एक कदम है। मान सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद कई महिलाओं ने डांस करके अपनी खुशी मनाई और सीएम मान को धन्यवाद दिया।

भगवंत मान सरकार ने बजट में किसानों के लिए किए कई ऐलान

बता दें कि बीते दिन पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आप सरकार का 5वां बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने आगे कहा, ‘पंजाब अपने किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है। इस बजट में एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए अब तक का सबसे ज्यादा एलोकेशन दिया गया है, साथ ही किसानों के लिए पावर सब्सिडी भी जारी रखी गई है। यह किसानों की इनकम बढ़ाने के साथ-साथ पराली जलाने, फसल डायवर्सिफिकेशन, क्लाइमेट रेजिलिएंस और इकोलॉजिकल बैलेंस जैसी सिस्टमिक चुनौतियों को दूर करने पर फोकस करता है।’

इसके अलावा, मान सरकार प्रदेशवासियों को ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा’ योजना के तहत साल का 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दे रही है। वहीं, मान सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने के लिए स्कूली छात्रों को बढ़िया ट्रेनिंग और स्कूल ऑफ एमिनेंस जैसी शानदार सुविधाओं को शुरू किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026