---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार का हेल्थ कार्ड लोगों के लिए साबित हो रहा वरदान, 98 वर्षीय कैंसर मरीज को मिली नई जिंदगी; बुजुर्ग महिला ने जताया पंजाब सरकार का आभार

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रही है। सरकार के हेल्थ कार्ड के जरिए 98 वर्षीय कैंसर मरीज को नई लाइफ मिली। ऐसे में वरिष्ठ महिला ने आप सरकार का धन्यवाद अदा किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 22, 2026 3:14 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को विश्वस्तरीय बनाने का पूर्ण प्रयास कर रही है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रदेश के सभी परिवारों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की है, जो जरूरतमंद नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। मान सरकार के हेल्थ कार्ड के जरिए हर परिवार को सालाना आधार पर 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जा रहा है। ऐसे में निवासियों में मान सरकार की इस योजना को लेकर गजब का उत्साह है। आप की पंजाब इकाई ने इस संबंध में अहम जानकारी साझा की है।

Bhagwant Mann सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लाई बड़ी क्रांति

आप की पंजाब यूनिट ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर बताया, ‘मान सरकार का 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। मोगा जिले की 98 वर्षीय कैंसर मरीज बेबे मुख्तियार कौर का इलाज इस हेल्थ कार्ड की एक ऐतिहासिक सफलता है। परिवार ने बुजुर्ग महिला के मुफ्त इलाज और उनके परिवार में वापस लौटने के लिए मान सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।’ वहीं, मान सरकार पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति ला रही है। बीते दिन सरकार ने धर्मकोट में उप-मंडल अस्पताल की आधारशिला रखी। ऐसे में यहां के निवासियों के लिए सुदृढ़ स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा।

सीएम भगवंत मान ने संगरूर के निवासियों को दीं कई सौगात

उधर, पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर के धूरी में निवासियों को बड़ी सौगात दी। सीएम मान ने 21.65 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक सब-डिविजनल अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल को जनता को समर्पित किया। 80 बेड क्षमता, 13 ओपीडी, इमरजेंसी ब्लॉक, 7 ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक लैब्स और विशेषज्ञ डॉक्टरों से लैस यह अस्पताल अब 58 हजार से अधिक शहरी आबादी और आसपास के 70 गांवों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का मुख्य केंद्र बनेगा। मातृ-शिशु देखभाल, मुफ़्त टेस्ट, सर्जरी और इमरजेंसी सेवाएं, अब हर सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। पंजाब के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमारा स्पष्ट संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित ना रहे।

इसके अलावा, मान सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 20000 रुपये का मुआवजा देकर उनका हाथ थामा है और एक ही साल में 45000 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कें बनाकर एक नया इतिहास रचा है। हजारों परिवारों को अपने घर मिले, गांव के तालाबों की सफाई की गई और मंडियों का आधुनिकीकरण किया गया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026