---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने उद्योगपतियों के साथ बैठक कर कपड़ा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए दिया आश्वासन, कैबिनेट मंत्री बोले- ‘आइए निवेश कीजिए और तरक्की कीजिए’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को बाढ़ के बाद एक बार फिर से विकास की ओर लेकर जाने के लिए अहम फैसले ले रही है। इसी कड़ी में मान सरकार ने उद्योगपतियों के साथ अहम बैठक की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 4, 2025 12:49 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में तेजी से विकास की कई परियोजनाओं को लागू किया जा रहा है। आप यानी आम आदमी पार्टी सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की अभी भी हर संभव मदद कर रही है। मगर अब पंजाब की मान सरकार राज्य के कई महत्वपूर्ण सेक्टरों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी क्रम में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में नामचीन उद्योगपतियों के एक अहम बैठक की। आप की पंजाब इकाई ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर के जरिए साझा की है।

Bhagwant Mann सरकार ने उद्योगपतियों को दिया मजबूत आश्वासन

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आप सरकार पंजाब में लगातार निवेश लाने का प्रयास कर रही है। ताकि पंजाब के सभी निवासियों को बेहतर भविष्य प्रदान किया जा सके। ऐसे में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने उद्योगपतियों के साथ बैठक करके बड़ा बयान दिया। आप की पंजाब यूनिट ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में प्रतिष्ठित उद्योगपतियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कपड़ा क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों, जिनमें एस.पी. ओसवाल (वर्धमान समूह), अभिषेक गुप्ता (ट्राइडेंट), अमित जैन (शिंगोरा शॉल), अमित थापर (गंगा एक्रोवूल), सिद्धार्थ खन्ना (अरिसुंदना इंडस्ट्रीज), संभव ओसवाल (नाहर समूह) और प्रियंका गोयल शामिल थे, के साथ विचार-विमर्श किया गया। सभी को पंजाब के कपड़ा क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।’

सिर्फ खेती नहीं, उद्योग और रोजगार के लिए भी जाना जाएगा पंजाब- भगवंत मान

इसके अलावा आप पंजाब ने अपनी अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, ‘पंजाब की धरती उद्योगों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है, बड़ी-बड़ी कंपनियों ने पंजाब में निवेश किया है। सरकार की ओर से हम सभी उद्योगपतियों को पंजाब आने का न्योता देते हैं, आइए निवेश कीजिए और तरक्की कीजिए।’

गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बाद सूबे को एक बार फिर से खड़ा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सीएम मान के नेतृत्व में आप सरकार प्रदेश को सिर्फ कृषि पर निर्भर नहीं रखना चाहती है। ऐसे में पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब आने वाले कुछ समय में उद्योग और रोजगारों के नए अवसरों के लिए भी देशभर में जाना जाए। इसी दिशा में मान सरकार ने कदम बढ़ाते हुए ‘इन्वेस्ट पंजाब’ योजना के तहत उद्योगपतियों को निवेश करने के लिए उत्साहित कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026