---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार लोगों को बेहतरीन सड़कें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध, पंजाब में रोड का निरीक्षण कर रहा ‘CM फ्लाइंग स्क्वाड’; पढ़ें पूरी खबर

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार सूबे की सड़कों को ऐतिहासिक परियोजना के तहत नवीनीकरण का कार्य कर रही है। ऐसे में सीएम फ्लाइंग स्क्वाड लगातार इन सड़कों की जांच कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 4, 2026 4:36 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार सूबे को ‘रंगला पंजाब‘ बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी ऐतिहासिक परियोजना को बुलेट की रफ्तार से बढ़ा रही है। राज्य की सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। साथ ही कई नई रोड्स का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे रोजाना सफर करने वाले सैंकड़ों यात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है। इसी बीच एएपी की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया एक्स यानी ट्विटर पर इस परियोजना को लेकर अहम जानकारी साझा की है।

भगवंत मान सरकार की ‘सीएम फ्लाइंग स्क्वाड’ कर रही नई सड़कों का निरीक्षण

एएपी के नेतृत्व वाली पंजाब की भगवंत मान सरकार एक ऐतिहासिक परियोजना के तहत पूरे पंजाब में सड़कों का नवीनीकरण कर रही है। यह सुनिश्चित करने पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है कि लोगों को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली सड़कें मिलें। इसके तहत, ‘सीएम फ्लाइंग स्क्वाड’ ने गुरदासपुर के कलानौर और बटाला, तथा बठिंडा के मौड़ गांव में नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण किया और नमूने एकत्र किए। मान सरकार लोगों को बेहतरीन सड़कें उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मान सरकार ने पूरे सूबे की सड़क व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बड़े स्तर पर सड़क सुधार और नवीनीकरण अभियान चला रही है, जिसका उद्देश्य पूरे राज्य में सड़क नेटवर्क को बेहतर और सुरक्षित बनाना है। यह पहल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भगवंत मान सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में दे रही बेहतर कनेक्टिविटी

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने सड़क यातायात को आसान और तेज बनाने के लिए साहसिक कदम उठाए हैं। सड़क सुरक्षा में सुधार, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देने का प्रयास हुआ है। साथ ही इस पहल से सूबे के व्यापार और इंडस्ट्री को बढ़ावा मिल सकता है। इस प्रोजेक्ट में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।फंडिंग राज्य सरकार और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सड़कों को बेहतर किया जा रहा है। बता दें कि मान सरकार की इस योजना को पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी यानी लोकनिर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और लोक निर्माण एजेंसियों ने मिलकर इस परियोजना को पूरा किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 June 2026

जून 24, 2026

कल का मौसम 25 June 2026

जून 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 24, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 24, 2026

Anurag Dhanda

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026