---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार बाढ़ पीड़ितों को लगातार पहुंचा रही आवश्यक वस्तुएं, AAP विधायक नरेन्द्र सावना ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लिया वर्तमान स्थिति का जायजा

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में बाढ़ की स्थिति से बहुत ही गंभीरता के साथ निपट रही है। मान सरकार बाढ़ पीड़ितों को लगातार आवश्यक वस्तुएं मुहैया करा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 6, 2025 12:05 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ की वजह से सैंकड़ों लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। साथ ही फसलों और बेजुबान जानवरों को भी इससे नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब नदियों के जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में पंजाब की भगवंत मान सरकार बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य को तेज कर रही है। साथ ही प्रभावित निवासयों की हर संभव मदद करते हुए उन्हें जरूरी चीजों की आपूर्ति कर रही है। इस संबंध में आप यानी आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर के जरिए बड़ी डिटेल साझा की है।

Bhagwant Mann सरकार कठिन स्थिति में लगातार कर रही है लोगों की मदद

पंजाब की भगवंत मान सरकार बाढ़ प्रभावितों को जरूरत का सामान देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ऐसे में आप पंजाब ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया, ‘विधायक नरेन्द्र सावना ने गांव सलेमशाह व मौजम में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत केन्द्र पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा उन्हें भोजन व अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई।’

उधर, बीते दिन भी अमृतसर ईस्ट से विधायक जीवनज्योत बाढ़ प्रभावित गांव गुज्जरपुरा पहुंचे और स्थानीय निवासियों को राहत सामग्री वितरित की और उनसे बातचीत करते हुए उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वे कुछ जरूरतमंद परिवारों को गोद लेंगे और उन्हें फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में कराया गया भर्ती

वहीं, पंजाब सीएम Bhagwant Mann का स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सीएम मान का बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। सीएम मान पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ जाने वाले थे। मगर सीएम मान का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन दौरों को रद्द कर दिया गया। मालूम हो कि सीएम मान प्रदेश में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अपनी पूरी कैबिनेट के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान सीएम मान स्थानीय लोगों की समस्याएं जल्द से जल्द हल करने का भरोसा दे रहे थे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026