---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ‘रंगला पंजाब’ की दिशा में तेजी से बढ़ा रही कदम, कैबिनेट मंत्री ने 3 सड़कों की रखी आधारशिला; लाखों निवासियों को होगा फायदा

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार सूबे के बुनियादी ढांचे को बेहतर करने की दिशा में लगातार अहम कदम उठा रही है। ऐसे में पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने 3 सड़कों की आधारशिला रखी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 27, 2026 4:35 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में सूबे को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का कार्य तेज गति से जारी है। एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं। पंजाब की मान सरकार में आवास एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने संगरूर जिले के सुनाम उधम सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी। कैबिनेट मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर कलां गांव के निवासियों को सुविधा प्रदान करने के लिए 3 सड़कों की आधारशिला रखी।

भगवंत मान सरकार प्रदेश का सड़क नेटवर्क कर रही बेहतर

एएपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर बताया, ‘आज, सुनाम उधम सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर कलां गांव के निवासियों को सुविधा प्रदान करने के लिए आधारशिला रखी गई, और 2 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 3 सड़कों की आधारशिला रखकर निर्माण कार्य शुरू किया गया। इन सड़कों में शेरों-शाहपुर सड़क से शाही समाधन तक की 59 लाख रुपये की लागत वाली सड़क, शाहपुर-झरोन सड़क से कोठायन तक की 50 लाख रुपये की लागत वाली सड़क, और शाहपुर से डेरा बाबा गिरजी वाला तक की 1 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत वाली सड़क शामिल है।’

भगवंत मान सरकार ने बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए उठाए ये कदम

गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दिया है। इसी कड़ी में अब तक मान सरकार ने शहरों के सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन पर फोकस किया है। साथ ही मोहल्लों में पार्क, कम्युनिटी हॉल, लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं प्रदान की हैं। वहीं, अमृतसर जैसे शहर में स्थानीय स्तर पर करोड़ों के विकास कार्य शुरू किए गए हैं, जिससे शहरवासियों को काफी लाभ हुआ है।

इसके अलावा, लुधियाना और जालंधर में 42 किमी ‘मॉडर्न सिटी स्ट्रीट ‘प्रोजेक्ट स्टार्ट किया गया है। इन शहरों की कई जगह नई सड़कें और पुरानी सड़कों की मरम्मत की गई है। मान सरकार ने नगर निगम का बजट बढ़ाकर 1000 करोड़ रुपये किया है। इतना ही नहीं, एएपी सरकार ने लुधियाना में गरीब परिवारों के लिए घर मरम्मत सहायता जैसी योजना शुरू की है। मान सरकार नई ऐरोसिटी, आईटी सिटी जैसी परियोजनाओं के जरिए शहरवासियों को फायदा पहुंचा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 27, 2026

Heatwave Alert 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 27, 2026