---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में उठा रही बड़े कदम, युवाओं का भविष्य होगा सुरक्षित और समृद्ध

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार सूबे को फिर से 'रंगला पंजाब' बनाने का प्रयास कर रही है। इस दिशा में मान सरकार ने कई साहसिक कदम लिए हैं। ऐसे में राज्य के युवाओं का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध बन रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 14, 2026 4:29 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की सत्ता में 4 साल पूरे कर चुकी एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार सूबे को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में तेजी से बड़े कदम उठा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में सरकार ने राज्य के हर वर्ग को समान रुप से सुवधाएं देने का प्रयास किया है। मान सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में कई साहसिक निर्णय लिए हैं, जिनकी बदौलत सरकारी स्कूलों की हालत में काफी सुधार देखने को मिला है। साथ ही मान सरकार ने पूरे एजुकेशन सिस्टम में कई अहम कदम उठाए हैं। इससे पंजाब की शिक्षा व्यवस्था बढ़िया हुई है।

भगवंत मान सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उठाए कई कदम

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए स्कूली छात्रों के भविष्य के लिए अहम कदम उठाए हैं। बच्चों को उच्च-स्तरीय शैक्षिक अवसर प्रदान करने के साथ-साथ, पंजाब में ही नौकरियों और रोजगार के नए अवसर भी खोले जा रहे हैं। ताकि युवाओं का भविष्य उनके अपने पंजाब में ही सुरक्षित और समृद्ध हो सके।

बता दें कि मान सरकार ने 2026-27 के बजट में शिक्षा विभाग के लिए 19279 करोड़ रुपये का प्रावधान किया, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। सरकार ने अगले 6 वर्षों में लगभग 3500 करोड़ रुपये खर्च कर स्कूलों को आधुनिक बनाने की योजना बनाई है। इसमें डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लास और नई सुविधाओं पर फोकस किया जाएगा। साथ ही सूबे के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब, इंटरैक्टिव पैनल और नई डिजिटल सुविधाओं के लिए 400 करोड़ रुपये की योजना शुरू की गई।

सीएम भगवंत मान की अगुवाई में बढ़िया हुई सरकारी स्कूलों की स्थिति

पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने की मुहिम के तहत भगवंत मान सरकार ने राज्य के हजारों सरकारी स्कूलों में नए कमरे, साफ पेयजल, हाई-स्पीड वाईफाई, खेल सुविधाएं और आधुनिक फर्नीचर उपलब्ध कराए हैं। एएपी सरकार ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में बदलाव लाने का शानदार कार्य किया है। साथ ही शिक्षकों को विदेशों में ट्रेनिंग भेजने और हजारों नई भर्ती करने का दावा सरकार ने किया है।

पंजाब सरकार के अनुसार, सरकारी स्कूलों के सैकड़ों छात्रों ने जेईई और नीट जैसी कठिन परीक्षाएं पास की हैं। वहीं, हाल ही में नीति आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है कि शिक्षा गुणवत्ता को लेकर पंजाब ने कई मानकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है और कुछ मामलों में केरल को भी पीछे छोड़ा है। सरकार के इन समस्त प्रयासों से जाहिर है कि वह प्रदेश के आने वाले भविष्य को लेकर काफी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है और पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने की ओर अग्रसर है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जुलाई 4, 2026

Punjab News

जुलाई 4, 2026

Punjab News

जुलाई 4, 2026

कल का मौसम 5 July 2026

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 4, 2026