---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने ‘ऑनलाइन बैठक’ में सुनी NRI समुदाय की शिकायतें और सुझाव, मंत्री ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एनआरआई समुदाय की शिकायतें और सुझावों को सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को खास निर्देश दिए। मान सरकार एनआरआई लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 14, 2026 1:27 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की सत्ता में एएपी यानी आम आदमी को 4 साल हो गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई सूबे के हर क्षेत्र को बेहतर करने का कार्य जारी है। मान सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। एएपी सरकार ने राज्य की महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक की समस्याओं को सुनकर उसे जल्द ठीक करने का प्रयास किया है। ऐसे में अब मान सरकार ने पंजाब के बाहर रहने वाले पंजाबियों की मुश्किलों को भी सुनकर उस पर एक्शन लेने का भरोसा दिया है।

भगवंत मान सरकार ने एनआरआई समुदाय की शिकायतों और सुझावों को सुना

पंजाब की भगवंत मान सरकार में एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने ‘ऑनलाइन बैठक’ के दौरान एनआरआई समुदाय की शिकायतों और सुझावों को सुना। एएपी की पंजाब यूनिट ने एक्स यानी ट्विटर पर लिखा, ‘एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने ‘ऑनलाइन बैठक’ के दौरान एनआरआई समुदाय की शिकायतों और सुझावों को सुना। आज की बैठक में 16 मामले सामने आए, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए गए। एनआरआई समुदाय की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।’

मान सरकार ने पंजाब के एनआरआई समुदाय के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। सरकार का फोकस एनआरआई निवेश, सुरक्षा और सरकारी सेवाओं को आसान बनाने पर रहा है। सरकार ने ‘रंगला पंजाब फंड’ की शुरुआत की है। पंजाब कैबिनेट ने एक विशेष फंड को मंजूरी दी, जिसके जरिए विदेशों में रहने वाले पंजाबी अपने गांवों और शहरों के विकास कार्यों में सीधे योगदान दे सकें। सरकार ने भरोसा दिलाया कि एनआरआई द्वारा दिया गया पैसा उसी उद्देश्य पर खर्च होगा, जिसके लिए वह दिया गया है।

भगवंत मान सरकार एनआरआई लोगों के लिए उठा रही है खास कदम

वहीं, पंजाब में सीएम भगवंत मान ने एनआरआई मामलों के लिए विशेष विभाग को मजबूत करने का काम किया है। सरकार के इस कदम से एनआरआई अफेयर्स विभाग को सक्रिय बनाकर विदेशों में रहने वाले पंजाबियों की शिकायतों के तेज निपटारे पर जोर दिया गया है। जमीन विवाद, धोखाधड़ी और संपत्ति कब्जे जैसे मामलों पर कार्रवाई तेज करने की बात कही गई है।

ऐसे में एएपी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है वह विदेश में रहने वाले पंजाबियों के लिए हमेशा खड़ी रहेगी। मान सरकार ने विदेशी निवेश आकर्षित करने की पहल भी की है। इससे पंजाब एक नई तरक्की पर दौड़ सकता है। बीते दिनों पंजाब सरकार ने जापान, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में रोडशो और निवेश अभियान चलाने का फैसला लिया, ताकि एनआरआई और विदेशी निवेशकों को पंजाब में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Viral Video

अगस्त 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Onion Price

अगस्त 24, 2026

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026