CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पंजाब पुलिस 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार कर चुकी है।
साथ ही बड़ी मात्रा मे नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। वहीं अब पुलिस द्वारा अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका नाम है ‘गैंगस्टर ते वार’, पुलिस की तरफ से हर रोज लगातार छापेमारी की जा रही है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से दी है।
पंजाब पुलिस के एक्शन से अपराधियों के बीच हड़कंप
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) के समन्वय से, चिन्हित स्थानों पर लक्षित छापों के माध्यम से गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 516 छापे मारे गए। 213 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
Day 112 | ‘Gangstran Te Vaar’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified locations.
✔️ 516 raids conducted
✔️ 213 individuals detained
✔️ 11 proclaimed offenders… pic.twitter.com/kzzH2Xvj9b— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) May 12, 2026
11 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 2 हथियार बरामद किए गए। अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 28,551 हो चुकी है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर– 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
नशे के खिलाफ भी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
बता दें कि नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में ड्रग्स तस्करों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। साथ ही बड़ी संख्या मे प्रतिदिन नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है।
गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में अपराध और नशे पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।






