---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार पवित्र अवसरों को बेमिसाल तरीके से मनाएगी, CM ने पंजाबवासियों को दिया आश्वासन; कहा- ‘यह अत्यंत गर्व की बात’

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पवित्र अवसरों को बेमिसाल तरीके से मनाने का भरोसा दिलाया है। साथ ही सीएम मान ने इन आयोजनों को सेलिब्रेट करने का मौका मिलने पर खुद को भाग्यशाली माना।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 5, 2026 3:23 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सिख गुरुओं का पूरा सम्मान करते हुए उनके शहीदी दिवस को शानदार तरीके से मनाया है। ऐसे में एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने बताया है आगे भी बेमिसाल तरीके से इन पवित्र अवसरों को सेलिब्रेट किया जाएगा। साथ ही सीएम मान ने इस दौरान अपने आप को खुशकिस्मत माना कि उनके कार्यकाल के दौरान इन समारोह को आयोजित करने का अवसर मिला। साथ ही सीएम मान ने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि आगे भी इन पवित्र अवसरों को पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।

भगवंत मान सरकार ने पंजाबवासियों को दिया भरोसा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ‘CMOPb’ अकाउंट से बताया गया, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वे श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने का अवसर पाकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इन अवसरों को एक बेमिसाल तरीके से मनाएगी, ताकि गुरु जी के समानता के संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि ये समारोह उनके कार्यकाल के दौरान आयोजित किए जा रहे हैं, और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इनका आयोजन पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जाए।’

भगवंत मान सरकार ने बड़ी धूमधाम से मनाए दोनों प्रमुख दिवस

मालूम हो कि भगवंत मान सरकार ने 24 नवंबर 2025 को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस मनाया था। इस कुर्बानी दिवस को सिख धर्म में काफी अहम माना जाता है, क्योंकि वर्ष 1675 में दिल्ली में उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान किया था। बताया जाता है कि उन्होंने कश्मीरी पंडितों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए थे।

वहीं, श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को पंजाब की एएपी सरकार ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस दिन गुरुद्वारों और मंदिरों में भजन-कीर्तन किए जाते हैं, शोभायात्राएं और सत्संग निकाले जाते है। साथ ही सभी लोगों के लिए लंगर और सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 25, 2026