---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब CM ने 12वीं कक्षा में टॉप रैंक हासिल करने वाली बेटियों के लिए जताई खुशी, बोले- ‘आपकी कड़ी मेहनत भविष्य में भी…’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 12वीं कक्षा में शीर्ष स्थान पाने वाली छात्राओं को बधाई दी। साथ ही कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी कड़ी मेहनत भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 13, 2026 4:04 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में 12वीं क्लास का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। ऐसे में छात्रों का लंबा इंतजार समाप्त हो गया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जैसे ही परिणाम का ऐलान किया, तभी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी परीक्षा में धमाल मचाने वाली बेटियों की खुलकर तारीफ की। सीएम मान ने सभी स्टूडेंट्स को पास होने पर बधाई दी। साथ ही उन्हें आगे बढ़कर और अधिक तरक्की करने का आर्शीवाद भी दिया। सीएम मान ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर जानकारी शेयर की।

सीएम भगवंत मान ने सभी स्टूडेंट्स को दी बधाई

पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने कहा, ‘आज, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह बड़े गर्व की बात है कि इस बार भी हमारी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मानसा जिले की सुपनीत कौर ने पहला स्थान, लुधियाना जिले की सुहानी चौहान ने दूसरा स्थान और लुधियाना जिले की ही दीवांशी ने तीसरा स्थान हासिल करके अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इन प्रतिभाशाली छात्राओं सहित, परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और मेहनती शिक्षकों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बच्चों की यह सफलता तो बस एक शुरुआत है; मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी कड़ी मेहनत भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। आगे बढ़ें और देश व राष्ट्र की सेवा में अपना यथोचित योगदान दें।’

भगवंत मान सरकार छात्रों को दे रही वैश्विक स्तर की शिक्षा

बता दें कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत क्लास 12वीं का परिणाम जारी किया गया। इसमें 91.46 प्रतिशत छात्र पास हुए। इस दौरान कुल 265417 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें से 242755 छात्र पास हुए। वहीं, लड़कियों का रिजल्ट 94.73% रहा, जबकि लड़कों का 88.52 फीसदी रहा। इसमें भी कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा।

गौरतलब है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। मान सरकार ने ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ के जरिए छात्रों को ग्लोबल लेवल की एजुकेशन देने की कोशिश की है। साथ ही मान सरकार ने 2026-27 बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 19279 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो पिछले वर्ष से लगभग 7 फीसदी अधिक है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026