---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की पुलिस पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए अडिग, इस गांव के पास 3 किलोग्राम मेथैम्फेटामाइन बरामद

Bhagwant Mann: भगवंत मान सरकार की पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसकी जानकारी डीजीपी पंजाब ने दी है और 3 किलो ग्राम मेथैम्फेटामाइन की बरामदगी हुई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 10, 2025 12:17 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार पुलिस के साथ मिलकर नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए काफी लंबे समय से प्रयासरत है। ऐसे में पाकिस्तान या किसी भी जगह से ड्रग सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसने में पीछे नहीं रहती है। हालांकि इस सब के बीच अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पंजाब सीमा सुरक्षा बल के साथ ऑपरेशन कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जहां 3 किलोग्राम मेथैम्फेटामाइन की बरामदगी बताई जा रही है। पंजाब डीजीपी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है और इसके साथ ही पूरी डिटेल शेयर कर की गई है।

इस तरह Bhagwant Mann सरकार की पुलिस को मिली सफलता

डीजीपी पंजाब ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए, पंजाब सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त अभियान में, भैणी राजपूतान गांव के पास एक औचक निरीक्षण के दौरान 3 किलोग्राम ICE (मेथैम्फेटामाइन) बरामद किया। थाना घरिंडा में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। तस्करों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच जारी है। पंजाब पुलिस मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखलाओं को ध्वस्त करने और नशामुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।” निश्चित तौर पर औसत निरीक्षण में मिली इतनी बड़ी सफलता पुलिस और बीएसएफ की काम को लेकर प्रतिबद्धता दिखाने के लिए काफी है।

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार पुलिस भगवंत मान के साथ कर रही काम

यह सच है कि सीएम भगवंत मान सरकार की पुलिस राज्य के कोने कोने पर रख रही है ताकि भूल कर भी कोई गलती ना हो। युवाओं को ड्रग से दूर रहने की सलाह दी जाती है और उसके लिए कई जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि नशा मुक्ति की पहल सफल हो सके। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार पुलिस के साथ भगवंत मान सरकार काम कर रही है। ऐसे में काफी हद तक उन्हें सफलता भी मिलती है क्योंकि नशा करने वाले बल्कि बढ़ाने वाले पर शिकंजा कसने में पुलिस पीछे नहीं रहती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026

Chandra Grahan 2026

मार्च 2, 2026

Saleem Wastik

मार्च 2, 2026

Pakistan Afghanistan War

मार्च 2, 2026

Mohammad Amir

मार्च 2, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026