---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार कर रही स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार! 243 नए आम आदमी क्लीनिक के निर्माण से 1000 के पार पहुंचेगी संख्या, होगा लाभ

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में 243 नए आम आदमी क्लीनिक का निर्माण कराएगी। इससे आम आदमी क्लीनिक की कुल संख्या 1124 हो जाएगी। सरकार लगातार चिकित्सकीय सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 20, 2026 1:16 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लोगों को 10 लाख तक का हेल्थ कवर मुहैया करा रही है। वहीं दूसरी ओर सैकड़ों आम आदमी क्लीनिक पर लोगों को मुफ्त उपचार मिल रहा है।

भगवंत मान सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि पंजाब के नागरिकों को मुफ्त इलाज मिले। इसी क्रम में 243 नए आम आदमी क्लीनिक बनाए जाने की घोषणा हुई है। भगवंत मान सरकार सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता 100 फीसदी सुनिश्चित करने का काम कर रही है। ये सारे प्रयास लोगों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें परेशानी न हो।

सैकड़ों नए आम आदमी क्लीनिक का निर्माण कराएगी Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए 243 नए आम आदमी क्लीनिक का निर्माण कराएगी। नए क्लीनिक पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बनाए जाएंगे, ताकि लोग त्वरित रूप से चिकित्सकीय सुविधाएं हासिल कर सकें। इसी क्रम में नए आम आदमी क्लीनिक का निर्माण कराया जाना है।

243 नए क्लीनिक के निर्माण के साथ पूरे पंजाब में आम आदमी क्लीनिक की कुल संख्या 1124 हो जाएगी। फिलहाल पंजाब भर में 881 क्लीनिक संचालित हैं जहां जनता चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ ले रही है। भगवंत मान सरकार सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की 100 फीसदी उपलब्धता सुनिश्चित कर सुविधाओं को लगातार बेहतर बना रही है।

चिकित्सकीय सुविधाओं का विस्तार कर रही सरकार!

पंजाब सरकार सूबे में चिकित्सकीय सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इस क्रम में आम आदमी क्लीनिक पर सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं। बुजुर्गों से लेकर नौजवानों, गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वहां चिकित्सा के इंतजाम हैं। भगवंत मान सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि मरीजों को इलाज के लिए दर-बदर भटकना न पड़े।

लोगों के घरों के नजदीक बने आम आदमी क्लीनिक पर सभी इंतजाम हों। इसी उद्देश्य के साथ लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसका असर ये है कि बड़ी संख्या में लोग आम आदमी क्लीनिक पर पहुंच कर इलाज करा रहे हैं। इससे जहां ओर लोगों की पैसों की बचत हो रही है। इसके साथ ही वे अपना कीमती वक्त बचाकर पंजाब के विकास में योगदान कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shehbaz Sharif

फ़रवरी 20, 2026

Lucknow News

फ़रवरी 20, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 20, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 20, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 20, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 20, 2026