---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार को वापस लाने का संकल्प ले रही महिलाएं! नई योजना के तहत आर्थिक अनुदान से सशक्त हुई आधी आबादी; बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नई योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 1000 रुपए का मासिक भत्ता देने का ऐलान किया है। इससे व्यापक तौर पर लाभान्वित होकर महिलाएं सशक्त हो रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 14, 2026 12:06 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में मान सरकार ने कई प्रयास किए हैं। स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देना हो, या महिलाओं के हित से जुड़ी अन्य योजनाओं को लॉन्च करना। भगवंत मान सरकार ने सदैव फ्रंटफुट से मोर्चा संभाला है। इसी क्रम में सरकार की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत हुई है।

भगवंत मान सरकार की नई योजना के तहत पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपए मासिक का आर्थिक अनुदान दिया जा रहा है। मान सरकार की योजना से लाभान्वित होकर महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनते हुए उन्हें 2027 में वापस लाने का संकल्प ले रही हैं। पंजाब के विभिन्न हिस्सों में महिलाएं भगवंत मान सरकार के इस कदम की प्रशंसा कर रही हैं।

महिलाएं ले रही सीएम Bhagwant Mann को वापस लाने का संकल्प!

पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आने वाली महिलाएं ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ का लाभ उठा रही हैं। भगवंत मान सरकार की इस नई योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 1000 रुपए का मासिक भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका लाभ उठाने वाले महिलाएं सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को 2027 में वापस लाने का संकल्प ले रही हैं।

आप पंजाब के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संदर्भ में पोस्ट साझा किया गया है। इसमें महिलाओं को खुशी भाव के साथ सीएम भगवंत मान को फिर पंजाब की सत्ता में वापस लाने का संकल्प लेते देखा जा सकता है। पंजाब की सत्तारुढ़ दल आप के मुताबिक सूबे में हर उम्र और वर्ग की महिलाएं नई योजना के लिए सरकार की प्रशंसा कर रही हैं।

नई योजना का लाभ उठाकर सशक्त हो रही महिलाएं!

मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के रूप में नई योजना की शुरुआत की है। इसके तहत पंजाब की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करते हुए 1000 रुपए मासिक भत्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं अनुसूचित जाति से आने वाली महिलाओं को भगवंत मान सरकार 1500 रुपए का मासिक भत्ता मुहैया कराएगी।

पंजाब सरकार की इस नई योजना का लाभ उठाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। इसके साथ ही आत्मनिर्भरता की राह पर महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ये दर्शाता है कि किस प्रकार सीएम भगवंत मान ने महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाकर उन्हें व्यापक पैमाने पर लाभ पहुंचाया है। इससे राज्य में महिला सशक्तिकरण की तस्वीर बदली है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Kisan Samman Nidhi

मार्च 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 14, 2026

IPL 2026

मार्च 14, 2026

BCCI

मार्च 14, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 14, 2026