Bhagwant Mann सरकार की सराहनीय पहल! UPSC Result में परचम लहराने वाले पंजाबी छात्रों के लिए जारी हुआ बंधाई संदेश

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने यूपीएससी परीक्षा परिणाम में सफल छात्रों के नाम बधाई संदेश जारी किए हैं।

Bhagwant Mann

Picture Credit: गूगल (सीएम भगवंत मान - सांकेतिक तस्वीर)

Bhagwant Mann: पंजाब की मान सरकार छात्रों के लिए हर कदम खड़ा रहती है। छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई जाती हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने पर जोर दिया जाता है। भगवंत मान सरकार के इन प्रयासों का असर भी नजर आया है। बीते कल जारी हुए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में पंजाब से आने वाले छात्रों ने अपना परचम फहराया। भगवंत मान सरकार ने उन सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए बधाई संदेश जारी किया है। सीएम मान की कैबिनेट में मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकार की ओर से सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

पंजाब का परचम लहराने वाले छात्रों के नाम Bhagwant Mann सरकार का संदेश!

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में पंजाब का परचम लहराने वाले छात्रों के नाम सरकार की ओर से बधाई संदेश जारी किया गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने संयुक्त रूप से सरकार की ओर से प्रतिक्रिया दी है।

शिक्षा मंत्री के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “पंजाब के लिए गर्व की बात। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणामों में पंजाब के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च रैंक हासिल की है। इन प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से पंजाब का नाम रोशन किया है। शिक्षा मंत्री के रूप में, मैं पंजाब सरकार की ओर से इन सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देता हूँ। मैं प्रार्थना करता हूँ कि गुरु साहब इन बच्चों पर अपनी कृपा बनाए रखें। वे देश और पंजाब की सेवा करते हुए भविष्य में और भी ऊंचाइयों को प्राप्त करें।”

छात्रों के लिए समर्पित पंजाब सरकार!

भगवंत मान सरकार छात्रों के लिए समर्पित नजर आती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा हो, या ग्राउंड लेवल पर सरकारी स्कूलों के ढ़ांचों को मजबूत करने की बात। भगवंत मान सरकार हर मोर्चे पर छात्रों के हित में खरा उतरती है। इसका असर ये है कि आज पंजाब से आने वाले छात्रों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सूबे का परचम लहराया है। इसी का जिक्र करते हुए सरकार की ओर से सफल छात्रों को बधाई दी गई है।

Exit mobile version